Mid Term Sample Paper QP - VII - Hindi
केन्द्रीय विद्यालय, संगठन
अर्ध वार्षिक परीक्षा
(2021-22)
कक्षा-VII
समय-2घण्टा। विषय-हिन्दी। पूर्णांक- 40
प्रश्न-1 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों से सही उत्तर चुनकर लिखिए। (1×5=5)
गरमी के इस प्रकोप से अपने आपको बचाने के लिए मनुष्य ने उपाय खोज निकाले हैं। साधारण आय वाले घरों में बिजली के पंखे चल रहे हैं, जो नर-नारियों की पसीने से रक्षा करते हैं। अमीरों के यहाँ वातानुकूलन यंत्र लगे हैं। समर्थ जन गरमी से बचने के लिए पहाड़ी स्थलों पर चले जाते हैं और ज्येष्ठ की तपती दोपहरी पहाड़ की ठंडी हवाओं में बिताते हैं। प्यास बुझाने के लिए शीतल पेय है बर्फ और बर्फ से बने पदार्थ ग्रीष्म के शत्रु और लोगों के लिए वरदान हैं।
(क) गरमी के प्रकोप से बचने के लिए किसने उपाय खोज निकाले हैं?
(i) मछलियों ने
(ii) जानवरों ने
(iii) मनुष्यों ने
(iv) इन सभी ने
(ख) अमीरों के यहाँ क्या लगे हुए हैं?
(i) वातानुकूलन के यंत्र
(ii) भूकंपरोधी यंत्र
(iii) परीक्षण यंत्र
(iv) उपर्युक्त सभी
(ग) समर्थ जन गरमी से बचने के लिए कहाँ चले जाते हैं?
(i) हिमालय पर
(ii) शिमला
(iii) पहाड़ों पर
(iv) कन्याकुमारी
(घ) प्यास बुझाने के लिए क्या है?
(i) पानी
(ii) शीतल पेय
(iii) घड़े का जल
(iv) फ्रिज का जल
(ङ) गरमी में आम लोगों के लिए क्या है?
(i) बर्फ और बर्फ से बने पदार्थ
(ii) शीतल पेय
(iii) पानी
(iv) प्याऊ
प्रश्न 2. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों से सही उत्तर चुनकर लिखिए।(1×5=5)
हँसते खिलखिलाते रंग-बिरंगे फूल
क्यारी में देखकर
जी तृप्त हो गया।
नथुनों से प्राणों तक खिंच गई
गंध की लकीर-सी
आँखों में हो गई रंगों की बरसात
अनायास कह उठा दिल वाह!
धन्य है वसंत ऋतु !
(क) कवि ने किस ऋतु का वर्णन किया है?
गरमी के इस प्रकोप से अपने आपको बचाने के लिए मनुष्य ने उपाय खोज निकाले हैं। साधारण आय वाले घरों में बिजली के पंखे चल रहे हैं, जो नर-नारियों की पसीने से रक्षा करते हैं। अमीरों के यहाँ वातानुकूलन यंत्र लगे हैं। समर्थ जन गरमी से बचने के लिए पहाड़ी स्थलों पर चले जाते हैं और ज्येष्ठ की तपती दोपहरी पहाड़ की ठंडी हवाओं में बिताते हैं। प्यास बुझाने के लिए शीतल पेय है बर्फ और बर्फ से बने पदार्थ ग्रीष्म के शत्रु और लोगों के लिए वरदान हैं।
(क) गरमी के प्रकोप से बचने के लिए किसने उपाय खोज निकाले हैं?
(i) मछलियों ने
(ii) जानवरों ने
(iii) मनुष्यों ने
(iv) इन सभी ने
(ख) अमीरों के यहाँ क्या लगे हुए हैं?
(i) वातानुकूलन के यंत्र
(ii) भूकंपरोधी यंत्र
(iii) परीक्षण यंत्र
(iv) उपर्युक्त सभी
(ग) समर्थ जन गरमी से बचने के लिए कहाँ चले जाते हैं?
(i) हिमालय पर
(ii) शिमला
(iii) पहाड़ों पर
(iv) कन्याकुमारी
(घ) प्यास बुझाने के लिए क्या है?
(i) पानी
(ii) शीतल पेय
(iii) घड़े का जल
(iv) फ्रिज का जल
(ङ) गरमी में आम लोगों के लिए क्या है?
(i) बर्फ और बर्फ से बने पदार्थ
(ii) शीतल पेय
(iii) पानी
(iv) प्याऊ
प्रश्न 2. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों से सही उत्तर चुनकर लिखिए।(1×5=5)
हँसते खिलखिलाते रंग-बिरंगे फूल
क्यारी में देखकर
जी तृप्त हो गया।
नथुनों से प्राणों तक खिंच गई
गंध की लकीर-सी
आँखों में हो गई रंगों की बरसात
अनायास कह उठा दिल वाह!
धन्य है वसंत ऋतु !
(क) कवि ने किस ऋतु का वर्णन किया है?
(i) पतझड़
(ii) वसंत
(iii) वर्षा
(iv) ग्रीष्म
(ख) रंग-बिरंगे फूलों को देखकर कवि के हृदय में कौन-सा भाव आया?
(i) प्रसन्नता
(ii) कृतज्ञता
(iii) संतुष्टि
(iv) चापलूसी
(ग) “गंध की लकीर-सी’ से क्या अभिप्राय है?
(i) गंध की रेखा
(ii) हृदय में सुगंध की अनुभूति
(iii) खुशबू
(iv) सुगंध से हृदय में प्रसन्नता की अनुभूति
(घ) काव्यांश का उपर्युक्त शीर्षक क्या होगा?
(i) रंग-बिरंगे फूल
(ii) वसंत ऋतु
(iii) गंध की लकीर
(iv) रंगों की बरसात
(ङ) अनायास ही कवि का दिल क्या कह उठा?
i. क्या बात है बसंत ऋतु
ii. वाह क्या बात है वर्षा ऋतु
iii. धन्य है बसंत ऋतु
iv. धन्य है वर्षा ऋतु
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखिए। (2×5=10)
(क) हमारे शरीर में रक्त कणों का निर्माण कैसे होता है?
(ख) पलाश का जंगल कैसे लग रहा है?
(ग) तोतो चान और यासू़की चान का अनुभव किस प्रकार था?
(घ) कठपुतली कविता के माध्यम से कवि ने किस के महत्व को बताया है?
(ङ) सेठ माधव दास चिड़िया को अपने पास क्यों रखना चाहते थे?
प्रश्न 4. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए। (1*1)
- 'छिन्न-भिन्न' में कौन सा समास है?
- 'दीन' शब्द कौन सी संज्ञा है?
- 'पीठ ठोकना' मुहावरे का क्या अर्थ होगा?
- 'दल-रोटी' में कौन सा समास है?
- ठिठीयाना शब्द में क्या प्रत्यय है?
- 'लाल किरण सी' इसमें 'लाल' विशेषण का कौन सा भेद होगा?
- पांडव मेला देखने कहाँ गए थे?
- द्रोपदी किसकी पुत्री थी?
- जरासंध को किसने मारा?
- युधिष्ठिर से प्रसन्न होकर सूर्य ने उन्हें क्या प्रदान किया था?
प्रश्न 5. किसी एक विषय पर निबंध लिखिए। 100 शब्दों में (5)
- विज्ञान के चमत्कार
- स्वतंत्रता दिवस
- मेरे जीवन का लक्ष्य
प्रश्न 6. प्रधानाचार्य को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) के लिए प्रार्थना पत्र लिखें ।
अथवा
अपने मित्र को उसके जन्मदिन पर बधाई देते हुए पत्र लिखिए।
समाप्त
-----------
Question Paper in Google Form
MID TERM CLASS-7 Hindi
MID TERM CLASS-7 Hindi
MID TERM CLASS-7 Hindi
अर्ध वार्षिक परीक्षा
2021 -22
(खंड-क)
प्रश्न -1 दिए गए गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दें। (1x5=5)
संसार में सबसे मूल्यवान वस्तु समय है क्योंकि दुनिया की अधिकांश वस्तुओं को घटाया-बढ़ाया जा सकता है, पर समय का एक क्षण भी बढ़ा पाना व्यक्ति के बस में नहीं है । समय के बीत जाने पर व्यक्ति के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं होता । विद्यार्थी के लिए तो समय का और भी अधिक महत्त्व है । विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है शिक्षा प्राप्त करना । समय के उपयोग से ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है । जो विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय खेल-कूद, मौज-मस्ती तथा आलस्य में खो देते हैं वे जीवन भर पछताते रहते हैं, क्योंकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और जीवन में उन्नति नहीं कर पाते । मनुष्य का कर्त्तव्य है कि जो क्षण बीत गए हैं, उनकी चिंता करने के बजाय जो अब हमारे सामने हैं,उसका सदुपयोग करें .
i. समय को सबसे अमूल्य वस्तु क्यों कहा गया है ?
(क) इसका एकक्षण भी घटाया-बढ़ाया नहीं जा सकता
(ख) समय व्यक्ति के वश में नहीं है
(ग) समय ही व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है
(घ) मनुष्य उस समय की गति को नहीं रोक सकता
ii. विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है -
(क) जीवन को सुखी बनाना
(ख) गुरुओं का आदेश मानना
(ग) व्यक्ति के जीवन में समय का महत्तव
(घ) शिक्षा प्राप्त करना
iii. विद्यार्थी जीवन भर क्यों पछताते रहते हैं?
(क) क्योंकि वे आलसी होते हैं
(ख) जो अपना कीमती समय मौज मस्ती और आलस्य में खो देते हैं
(ग) जो ज्ञान प्राप्त नहीं करते हैं
(घ) जो विद्यार्थी माता-पिता और गुरुओं की आज्ञा का पालन नहीं करते हैं ।
iv .समय के संबंध में व्यक्ति का क्या कर्त्तव्य बताया गया है?
(क) परिश्रम करें
(ख) मन लगाकर पढ़ाई करें
(ग) बीते समय के बारे में पश्चाताप न करके वर्तमान समय का सदुपयोग करें
(घ) असफल होने पर निराश न हों, पुनः प्रयास करें
V. "सदुपयोग" शब्द में मूल शब्द क्या है ?
(क) उपयोग (ख) पयोग
(ग) योग (घ) सभी सही हैं
प्रश्न- 2 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उत्तर दीजिए। (1x5=5)
" स्लाइड देख, मानो आश्चर्य से उछल पड़ा था अनिल! रक्त की एक बूँद में इतने सारे कण! इसकी तो वह कल्पना भी नहीं कर सकता था । वह बोला, "इन्हें देखकर तो ऐसा लग रहा है, मानो बहुत सी छोटी-छोटी बालूशाही रख दी गई हों।"
"हाँ", दीदी बोलीं, " लाल कण बनावट में बालूशाही की तरह ही होते हैं। रक्त की एक बूँद में इनकी संख्या लाखों में होती है । यदि हम एक मिलीमिटर रक्त लें तो उसमें हमें चालीस से पचपन लाख कण मिलेंगे । इनके कारण ही हमें रक्त लाल नज़र आता है । ये कण शरीर के लिए दिन -रात काम करते हैं। साँस लेने पर साफ़ हवा से जो ऑक्सीजन तुम प्राप्त करते हो उसे शरीर के हर हिस्से में पहुँचाने का काम इन कणों का ही है। इनका जीवनकाल लगभग चार महीने होता है । चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं । लेकिन एक साथ नहीं, धीरे-धीरे। कुछ आज, कुछ कल, कुछ अगले दिन...।
i. अनिल ने रक्त की बूद के कणों को किसके समान बताया ?
(क) बालूशाही (ख) रसगुल्ले के समान
(ग) जलेबी के समान (घ) सभी सही हैं
ii. एक मिलीलिटर रक्त में कितने कण मिलेंगे ?
(क) चालीख लाख (ख) चालीस से पचपन लाख कण
(ग) पचपन लाख (घ) बीस लाख
iii ऑक्सीजन को शरीर के हर हिस्से में पहुंचाने का कार्य कौन करता है ?
(क) रक्त कण (ख) साँस
(ग) ये दोनों (घ) सफ़ेद रक्त कण
IV. रक्त के कणों का जीवन काल कितना होता है?
(क) चार महीने (ख) पाँच महीने
(ग) तीन महीने (घ) दो महीने
v. ‘दिन’शब्द का विलोम शब्द होगा ?
(क) रात (ख) सुबह
(ग) दोपहर (घ) सभी सही हैं
(खंड-ख)
(लघुत्तरात्मक प्रश्न ) 2x5=10
प्रश्न-3 हर तरह की सुख सुविधाएं पाकर भी पक्षी पिंजरे में बंद क्यों नहीं रहना चाहते ? 2
प्रश्न-4 दादा की मृत्यु के बाद लेखक के घर की आर्थिक स्थिति खराब क्यों गई थी ? 2
प्रश्न-5 नदियों को लोकमाता क्यों कहा गया है?हिमालय की बेटिया पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए. 2
प्रश्न-6 “शाम एक किसान”कविता के कवि का नाम लिखिए तथा आकाश को किसके समान बताया
गया है ? 2
प्रश्न-7.देवव्रत भीष्म कब कहलाए ?
(खंड-ग)
(व्याकरणिक अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न) -1x10=10
जैसे भूखे-प्यासे = भूखे और प्यासे ।
इस प्रकार के तीन अन्य उदाहरण लिखिए ? 1x3=3
प्रश्न -9 संज्ञा किसे कहते हैं ? 1
प्रश्न -10 व्यक्तिवाचक संज्ञा का एक उदाहरण लिखिए ? 1
प्रश्न -11 जातिवाचक संज्ञा का एक उदाहरण लिखिए ? 1
प्रश्न -12 भाववाचक संज्ञा का एक उदाहरण लिखिए ? 1
प्रश्न -13 "रात्रि " का समानार्थी शब्द लिखिए ? 1
प्रश्न -14 "अच्छा’ का विलोम शब्द लिखिए ? 1
प्रश्न -5 "आदमी " शब्द का स्त्रीलिंग शब्द लिखिए ? 1
(खंड-घ)
प्रश्न-16 , एक अनुच्छेद लिखिए. 5
कोरोना महामारी से हम कैसे बचे रह सकते हैं
(अथवा)
हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
(खंड-च)
(खाली जगह भरो) -
प्रश्न -17 विद्यार्थी मैदान .... खेलता है । 1
(क) के (ख) से
(ग) ने (घ) में
प्रश्न -18 वाक्य पूरा करो। 1
आज बहुत....... है।
(क) सर्दी (ख) सुबह
(ग) गर्म (घ) सभी
प्रश्न -19 हवा ....... है । 1
(क) रहती (ख) हिलती
(ग) बहती (घ) इनमे से कोई नहीं
प्रश्न -20 इनमें से कौन सा शब्द सही है ? 1
(क) पक्षी (ख) पच्छी
(ग) पछी (घ) सभी
प्रश्न -21 ‘पुस्तक ’ का बहुवचन क्या है? 1
(क) पुस्तकों (ख) पुस्तकें
(ग) बहुत सारी (घ ) इनमें से कोई नहीं
समाप्त
----------------
जय हिन्द:जय हिंदी
----------------------------

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...