Oxford Junior English Translation (Ex-1, 2, 3) Solution

Welcome,,आज के इस पोस्ट में "R.K Sinha Sir" का Book → Oxford Junior English Translation के अध्याय Use of Am, Is, Are के Exercise  1, 2, 3 का full Solution बताया गया है, और साथ ही साथ कुछ Basic Points भी बताए गए हैं ।

यह पोस्ट उन स्टूडेंट्स के लिए है ।। जो बिल्कुल Basic level से अंग्रेजी सीखना चाहते हैं । यदि आप भी Basic level से अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो इस पोस्ट पूरा पढें और समझने का प्रयास करें यदि कहीं भी समझ में ना आए तो हमें Comment करके पूछ लें ।

Use of Am Is Are Exercise 1, 2, 3 ka Solution of Oxford Junior English Translation book by R.k Sinha.

Is Am Are Basic Points And Rules

Oxford-Junior-English-Translation-Solution

कुछ Pronouns और उनके हिंदी मीनिंग ।

I : मै

We : हम/हमलोग

They : वे / वे लोग

He : वह ( पुंo के लिए )

It : वह ( निर्जीव के लिए )

She : वह ( स्त्रीo के लिए )

You : तुम/आप/तुमलोग/आपलोग

इन सभी Pronouns का प्रयोग किसी भी वाक्य म़े Subject ( कर्ता ) के रूप में किया जाता है ।

Helping Verbs Is Am Are के हिंदी मीनिंग ।

Is  है ।

Am  हूँ ।

Are  हो/हैं ।

किस Pronouns के साथ किस helping verbs ( Am Is Are ) का प्रयोग किया जाता है ।

1. I के साथ ( Am ) का प्रयोग किया जाता है ।

2. He/She/it और Singular noun के साथ ( Is ) का प्रयोग किया जाता है ।

3. We/You/They और Plural nouns के साथ ( Are ) का प्रयोग किया जाता है ।

इन Words के साथ भी देख लें ।

4. This/That के साथ ( is ) का प्रयोग किया जाता है ।

5. These/Those के साथ ( Are ) का प्रयोग किया जाता है ।

Is Am Are वाले हिन्दी वाक्यों की पहचान और उदाहरण

पहचान : जब वाक्य के अंत मे "हूँँ, है, हो, या हैं" मुख्य क्रिया के रूप मे रहता है । तब Is Am Are का प्रयोग किया जाता है ।

Note : जब वाक्य के अंत मे हूँँ, है, हो, या हैं मुख्य क्रिया के रूप मे रहता है तब वाक्य के कर्ता के अनुसार am is are का प्रयोग होता है ।

Examples : 

मै खुश हूँ ।  I am happy.
हमलोग अमीर हैं ।  We are rich.
तुम/तुमलोग तैयार हो ।  You are ready.
आप/आपलोग खुश हैं ।  You are happy.
राम और मोहन अच्छें हैं ।  Ram and Mohan are good.

Exercise - 1 ka Solution of Oxford Junior English Translation book by R.k Sinha.

Translate Into English

मै खुश हूँ ।  I am happy.
मै तैयार हूँ ।  I am ready.
मै धनी हूँ ।  I am rich.
हमलोग गरीब हैं ।  We are poor.
हमलोग दयालु हैं ।  We are kind.
हमलोग खुश हैं ।  We are happy.
आप अच्छे हैं ।  You are good.
आप धनी हैं ।  You are rich.
आपलोग तैयार हैं ।  You are ready.

तुम गरीब हो ।  You are poor.
तुमलोग उदास हो ।  You are sad.
वह अच्छा है ।  He is good.
वह अच्छी है ।  She is good.
राम नेक है ।  Ram is gentle.
सीता बीमार है ।  Sita is ill.
मोहन स्वस्थ है ।  Mohan is healthy.

गीता तैयार है ।  Geeta is ready.
यह लाल है ।  it is red.
यह मजबूत है ।  it is strong.
वे लोग तैयार हैं ।  They are ready.
लड़कें उदास हैं ।  The boys are sad.
बच्चें प्रसन्न हैं ।  The children are happy.
राम और मोहन अमीर है ।  Ram and mohan are rich.

आप बुद्धिमान हैं ।  You are wise.
राम बहादुर हैं ।  Ram is brave.
वह मोटा है ।  He is fat.
मै मदन हूँ ।  I am madan.
वह सीता है ।  She is Sita.
वह राम है ।  He is Ram.

Exercise - 2 ka Solution of Oxford Junior English Translation book by R.k Sinha.

Translate Into English

वह भूखा है ।  He is hungry.
वे लोग व्यस्त हैं ।  They are busy.
सीता लंबी है ।  Sita is tall.
मै लंबा हूँ ।  I am tall.
वह मोटी है ।  She is fat.
वह लंबी और मोटी है ।  She is tall and fat.
मोहन डरपोक है ।  Mohan is timid.
वह पागल है ।  He is mad.
मै दयालु और ईमानदार हूँ ।  I am kind and honest.
राम और श्याम तेज है ।  Ram and Shyam are intelligent.

माँ तैयार है ।  Mother is ready.
पिताजी व्यस्त हैं ।  Father is busy.
बच्चें भूखें हैं ।  The children are hungry.
गायें काली हैं ।  The cows are black.
घोड़े अच्छे हैं ।  The horses are good.
वे लोग युवा हैं ।  They are young.
तुमलोग बुरे हो ।  You are bad.
यह मीठा है ।  It/This is sweet.
यह काला है ।  It/This is black.
यह भूरा है ।  It/This is brown.
आप धनी और स्वस्थ हैं ।  You are rich and healthy.
राम और श्याम युवा और स्वस्थ हैं ।  Ram and Shyam are young and healthy.

Exercise - 3 ka Solution of Oxford Junior English Translation book by R.k Sinha.

Translate Into English

मै एक लड़का हूँ ।  I am a boy.
मै एक कवि हूँ ।  I am a poet.
मै एक विधार्थी हूँ ।  I am a student.
आप एक किसान हैं ।  You are a farmer.
आप एक शिक्षक हैं ।  You are a teacher.
आप एक डॉक्टर हैं ।  You are a doctor.
तुम एक नौकर हो ।  You are a servant.
तुम एक छात्र हो ।  You are a student.

वह एक नर्स है ।  She is a nurse.
वह एक कलाकार है ।  He is an artist.
वह एक गायिका है ।  She is a singer.
वह एक अभियंता है ।  He is an engineer.
वे एक शिक्षक हैं ।  He is a leader.
राम एक नेता है ।  Ram is a leader.
मोहन एक डाकिया है ।  Mohan is a postman.
राम और मोहन किसान हैं ।  Ram and Mohan are farmers.

तुमलोग विधार्थी हो ।  You are students.
आपलोग डॉक्टर हैं ।  You are doctors.
हमलोग शिक्षक हैं ।  We are teachers.
हमलोग किसान हैं ।  We are farmers.
वे लोग शिक्षक हैं ।  They are teachers.
वे लोग किसान हैं ।  They are farmers.
वे लोग अभियंता हैं ।  The are engineers.
तुमलोग छात्र हो ।  You are students.

Note : यदि आपलोग Next Exercise का Solution पढना चाहते हैं तो हमें Comment करके अवश्य बताएँ । यदि आपलोगो का "Comment" आयेगा तो हम Next Exercise का Solution uplode करेंगे ।

यदि आप Use of Is Am Are को full Details के साथ पढना चाहते हैं तो नीचे दिए गए link पर click करके पढें ।


इस Website पर हम प्रत्येक 2 से 3 दिन मे एक नया पोस्ट Publish करते हैं ।।  जिसमे ठीक इसी प्रकार से Oxford Junior english translation के कुछ Exercise का Solution बताए जाते हैं । 

यदि आप भी पढना चाहते हैं । और नये पोस्ट की update पाना चाहते हैं, तो हमारे Site के facebook Page And facebook Group 'Online Hindi Me Help' और Instagram Page: ( Online.English.Study ) को अवश्य join कर लें ।

I hope कि ये पोस्ट आपको  helpful  लगा होगा । यदि यह पोस्ट आपको  helpful  लगा हो,  तो पोस्ट को अपने friends  और Other students को  Share  अवश्य करें।।। जिससे कि वो सब भी इस पोस्ट को पढकर Hindi to English Translation सीख सकें ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online