Rachna ke Aadhar Par Vakya Bhed Class 10th Hindi Grammar | Vakya Rupantaran | उपवाक्य हिंदी व्याकरण
Rachna ke Aadhar Par Vakya Bhed Class 10th Hindi Grammar | Vakya Rupantaran | उपवाक्य हिंदी व्याकरण
परिभाषा
दो या दो से अधिक शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं।
उदाहरण के लिए ' मोहन पुस्तक पढ़ता है।' एक वाक्य है क्योंकि इसका पूर्ण अर्थ निकलता है।
रचना के अनुसार वाक्य के निम्नलिखित तीन भेद हैं ==>
1 - सरल वाक्य ।
2 - संयुक्त वाक्य ।
3 - मिश्र वाक्य ।
1 - सरल वाक्य ==>
जिस वाक्य में एक क्रिया होती है, उसे सरल वाक्य कहते हैं। सरल वाक्य में एक क्रिया का होना आवश्यक है।
जैसे==>
मोहन हंसता है ।
राजेश बीमार है।
माताजी ने शीला को एक साड़ी दी ।
2- संयुक्त वाक्य ==>
जिस वाक्य में दो या अधिक मुख्य तथा स्वतंत्र उपवाक्य होती हैं, वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं। ये दोनों पूर्ण अर्थ देने में सक्षम होते हैं
जैसे==>
(अ) - राम बाजार गया और संतरे लाया।
(ब) - सच बोलो परंतु कटु सत्य न बोलो।
(स) - हम सब दिल्ली घूमने गए और वहां चार दिन रहे।
3 - मिश्र वाक्य ==>
मिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं, उनमें एक उपवाक्य प्रधान होता है तथा अन्य, एक या अधिक उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं। यह उपवाक्य परस्पर व्यधिकरण योजकों ( जैसे, कि,यदि, अगर, तो, तथापि, इसलिए आदि ) से जुड़े हुए होते हैं।
जैसे ==>
(अ) - शिक्षक ने बताया कि कल स्कूल में छुट्टी होगी।
(ब) - जो व्यक्ति कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
(स) - जब तू छोटा था तब साइकिल खूब चलाता था।
(द) - यदि इस बार वर्षा न हुई तो सारी फसल नष्ट हो जाएगी।
रचना के आधार पर सरल वाक्य का परिवर्तन
सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य ==>
1 - सरल वाक्य ==> उसने घर आकर भोजन किया।
संयुक्त वाक्य ==> वह घर आया और उसने भोजन किया।
2 - सरल वाक्य ==> वह फल खरीदने के लिए बाजार गया।
संयुक्त वाक्य ==> उसे फल खरीदने थे इसलिए वह बाजार गया।
3 -सरल वाक्य ==> मोहन हिंदी पढ़ने के लिए शास्त्री जी के यहां गया है।
संयुक्त वाक्य ==> मोहन को हिंदी पढ़नी है इसीलिए शास्त्री जी केे यहां गया है
4 -सरल वाक्य ==> रात को आकाश में तारों का मेला लग गया।
संयुक्त वाक्य ==> रात आई और आकाश में तारों का मेला लग गया।
5 -सरल वाक्य ==> मजदूर को अपनी मेहनत का लाभ नहीं मिलता।
संयुक्त वाक्य ==> मजदूर मेहनत करता है लेकिन उसका लाभ उसे नहीं मिलता।
6 -सरल वाक्य ==> मेहनत करने पर भी गरीबों को भरपेट रोटी नहीं मिलती।
संयुक्त वाक्य ==> गरीब मेहनत करते हैं परंतु उन्हें भरपेट रोटी नहीं मिलती।
7 -सरल वाक्य ==> वह बाजार जाकर संतरे लाया।
संयुक्त वाक्य ==> वह बाजार गया और सन्तरे लाया।
सरल वाक्य से मिश्र वाक्य ==>
1 -सरल वाक्य ==> देश के लिए मर मिटने वाला सच्चा देशभक्त होता है।
मिश्र वाक्य ==> जो देश के लिए मर मिटता है वही सच्चा देशभक्त होता है।
2 -सरल वाक्य ==> शिक्षक के सामने छात्र शांत रहते हैं।
मिश्र वाक्य ==> जब तक शिक्षक रहता है, छात्र शांत रहते हैं।
3 -सरल वाक्य ==> मोहन ने मुझे जल्दी भोजन करने के लिए कहा।
मिश्र वाक्य ==> मोहन ने कहा कि मुझे जल्दी भोजन करना है।
4 -सरल वाक्य ==> मोहन के घर पहुंचने से पूर्व उसके पिता चल चुके थे।
मिश्र वाक्य ==> जब तक मोहन घर पहुंचा तब तक उसके पिता चल चुके थे।
5 -सरल वाक्य ==> मैंने एक बहुत बीमार आदमी दिखा।
मिश्र वाक्य ==> मैंने एक आदमी देखा जो बहुत बीमार था।
6 -सरल वाक्य ==> उसनेे स्वयं को निर्दोष बताया।
मिश्र वाक्य ==> उसने कहा कि मैं निर्दोष हूं।
7 -सरल वाक्य ==> सड़क पार करता हुआ एक व्यक्ति बस से टकराकर मर गया ।
मिश्र वाक्य ==> एक व्यक्ति जो सड़क पार कर रहा था, बस से टकराकर मर गया।
रचना के आधार पर संयुक्त वाक्य का परिवर्तन
संयुक्त वाक्य से सरल वाक्य ==>
1 - संयुक्त ==> शीलाा ने एक पुस्तक मांगी और वह उसे मिल गई।
सरल ==> शीला के पुस्तक मांगने पर उसे मिल गई।
2 - संयुक्त ==> वह नहीं आया क्योंकि बीमार है।
सरल ==> वह बीमारी के कारण नहीं आया।
3 - संयुक्त ==> मुझे उसने देखा और वह खिसक गया।
सरल ==> मुझेेे देखकर वह खिसक गया ।
4 - संयुक्त ==> रात के 12:00 बजे थे और मैंने पढ़ना बंद कर दिया।
सरल ==> रात के 12:00 बजे मैंने पढ़ना बंद कर दिया।
5 - संयुक्त ==> मुझे वहां जाना था इसलिए सवेरेे उठना पड़ा
सरल ==> मुझे वहाँ जाने के लिए सवेरे उठना पड़ा
6- संयुक्त ==> वह आया और चला गया ।
सरल ==> वह आकर चला गया।
7 - संयुक्त ==> राम पुस्तक पढ़ता है और अख़बार भी पढ़ता है।
सरल ==> राम पुस्तक और अख़बार भी पढ़ता है।
संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य ==>
1- संयुक्त वाक्य ==> वह तेज दौड़ता तो गाड़ी मिल जाती।
मिश्र वाक्य ==> यदि वह तेज दौड़ता तो गाड़ी मिल जाती।
2-संयुक्त वाक्य ==> मेरी गाय काली है और खेत में चल रही है।
मिश्र वाक्य ==> मेरी जो गाय काली है वह खेत में चर रही है।
3- संयुक्त वाक्य ==> सभा समाप्त हुई और सब लोग चले गए।
मिश्र वाक्य ==> जब सभा समाप्त हुई तो सब लोग चले गए।
4- संयुक्त वाक्य ==> तोता पिंजरे में है और दाल खा रहा है।
मिश्र वाक्य ==> जो तोता पिंजरे में है वह दाल खा रहा है।
5- संयुक्त वाक्य ==> मोहन ने हरी मिर्च खा ली और हिचकियां आने लगी।
मिश्र वाक्य ==> जब मोहन ने हरी मिर्च खा ली तब उसे हिचकियां आने लगी।
6- संयुक्त वाक्य ==> वह लड़का गांव गया और बीमार हो गया।
मिश्र वाक्य ==> जो लड़का गांव गया वह वहां बीमा हो गया।
7- संयुक्त वाक्य ==> शेर दिखाई दिया और सब लोग डर गए।
मिश्र वाक्य ==> जैसे ही शेर दिखाई दिया, सब लोग डर गए।
रचना के आधार पर मिश्र वाक्य का परिवर्तन
मिश्र वाक्य से सरल वाक्य ==>
1-मिश्र वाक्य ==> यद्यपि वह मंत्री बन गया है फिर भी उसका व्यवहार पूर्ववत है।
सरल वाक्य ==> मंत्री बनने पर भी उसका व्यवहार पूर्ववत है।
2-मिश्र वाक्य ==> चूँकि सुषमा बीमार है इसीलिए वह स्कूल नहीं आई।
सरल वाक्य ==> सुषमा बीमार होने के कारण स्कूल नहीं आई।
3-मिश्र वाक्य ==> जो व्यक्ति परिश्रमी होते हैं वे अच्छे लगते हैं।
सरल वाक्य ==> परिश्रमी व्यक्ति अच्छे लगते हैं।
4-मिश्र वाक्य ==> जो व्यक्ति सच बोलता है उसे कोई नहीं डरा सकता।
सरल वाक्य ==> सच बोलने वाले व्यक्ति को कोई नहीं डरा सकता।
5-मिश्र वाक्य ==> जो व्यक्ति परिश्रमी होता है उसके लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं है।
सरल वाक्य ==> परिश्रमी व्यक्ति के लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं है।
6-मिश्र वाक्य ==> जिन बालकों ने शोर मचाया था वे पकड़ लिए गए हैं।
सरल वाक्य ==> शोर मचाने वाले बालक पकड़ लिए गए हैं।
7-मिश्र वाक्य ==> यह वही भारत देश है जो सोने की चिड़िया कहलाता था।
सरल वाक्य ==> सोने की चिड़िया कहलाने वाला यह वही भारत देश है।
मिश्र वाक्य से संयुक्त वाक्य ==>
1-मिश्र वाक्य ==> जब भी मैं वहां गया, उसने मेरा सत्कार किया।
संयुक्त वाक्य ==> मैं वहां गया और उसने मेरा सत्कार किया।
2-मिश्र वाक्य ==> जब वह घर आया तब उसने भोजन किया।
संयुक्त वाक्य ==> वह घर आया और उसने भोजन किया।
3-मिश्र वाक्य ==> वह इसीलिए बाजार गया क्योंकि उसे फल खरीदने थे।
संयुक्त वाक्य==> उसे फल खरीदने थे इसलिए वह बाजार गया।
4-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही रात हुई, आकाश में तारों का मेला लग गया।
संयुक्त वाक्य ==> रात हुई और आकाश में तारों का मेला लग गया।
5-मिश्र वाक्य ==> चूँकि वह अपराधी था इसलिए उसे सजा हुई।
संयुक्त वाक्य ==> वह अपराधी था इसीलिए उसे सजा हुई।
6-मिश्र वाक्य ==> जैसे ही गली में शोर हुआ, सब लोग बाहर आ गए।
संयुक्त वाक्य ==> । गली में शोर हुआ और सब लोग बाहर आ गए।
7-मिश्र वाक्य ==> ज्यों ही अचानक पुलिस आई त्यों ही गली में सन्नाटा छा गया।
संयुक्त वाक्य ==> अचानक पुलिस आ गई और गली में सन्नाटा छा गया।
(क) प्रधान उपवाक्य ==>
जिस वाक्य में जो उपवाक्य स्वतंत्र होता है एवम् उसकी क्रिया मुख्य होती है , वह मुख्य या प्रधान उपवाक्य कहलाता है।
जैसे==>
राम ने कहा कि वह नहीं आएगा।
इस वाक्य में ‘राम ने कहा’ प्रधान उपवाक्य है।
(ख) आश्रित उपवाक्य ==>
जिस वाक्य में जो उपवाक्य स्वतंत्र नहीं होता है , वह आश्रित उपवाक्य कहलाता है।
जैसे==>
राम ने कहा कि वह नहीं आएगा
इस वाक्य में ‘वह नही आएगा।’ आश्रित उपवाक्य है।
आश्रित उपवाक्य के तीन भेद होते हैं ==>
(अ) - संज्ञा आश्रित उपवाक्य ==>
जो उपवाक्य प्रधान वाक्य की किसी संज्ञा या संज्ञा पदबंध के बदले में प्रयुक्त हुआ हो उसे संज्ञा उपवाक्य कहते हैं।
जैसे==>
रहीम बोला कि मैं कर्नाटक जा रहा हूं
यहां 'मैं कर्नाटक जा रहा हूं' उपवाक्य प्रधान वाक्य 'रहीम बोला' के कर्म के रूप में प्रयुक्त हो रहा है। अतः संज्ञा उपवाक्य है। संज्ञा उपवाक्य से पहले प्रायः 'कि' का प्रयोग होता है।
(ब) - विशेषण आश्रित उपवाक्य ==>
जो उपवाक्य प्रधान उपवाक्य के किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताता है उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं
यह ‘जो ,जिस, जिसे, जिसको, जिनको, जिन्होंने, जिसमें, जिन्हें, हलांकि’ योजकों से आरम्भ होता है।
जैसे==>
आपकी वह किताब कहां है जो आप कल आए थे।
(अ)- जो पैसे मुझे मिले थे, वह खर्च हो गए।
(ब) - जिसको किताब चाहिए थी, वह घर गया।
(स) - तुम जिसे लाए हो, वह कल भी आया था।
इन वाक्यों में ‘जो ,जिसको जिसे’ से आरम्भ होनेवाले उपवाक्य अर्थात् ‘जो पैसे मुझे मिले थे’ , ‘जिसको किताब चाहिए थी’ तथा ‘तुम जिसे लाए हो’ अंशवाले उपवाक्य विशेषण आश्रित उपवाक्य हैं।
(स) - क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य ==>
जो उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की कोई विशेषता बताता है वह क्रियाविशेषण उपवाक्य कहलाता है।
यह ‘यदि, जब, जिस तरह, जिधर , जहाँ, जैसे, जिस जगह , जितना’ योजकों से आरम्भ होता है।
जैसे==>
(अ) - जब पानी बरस रहा था तब मैं घर के भीतर था।
(ब)- उधर आगे रास्ता बंद है जिधर तुम जा रहे हो।
(स)- वह उसी प्रकार खेलता है जैसा उसके कोच सिखाते हैं।
(द) - यदि मैंने पढ़ा होता तो अवश्य उत्तीर्ण हो गया होता।
इन वाक्यों में ‘जब , जिधर, जैसा , यदि’ से आरम्भ होनेवाले उपवाक्य अर्थात् ‘जब पानी बरस रहा था,’ ‘जिधर तुम जा रहे हो।’ , ‘जैसा उसके कोच सिखाते हैं।’ तथा ‘यदि मैंने पढ़ा होता ’ अंशवाले उपवाक्य क्रियाविशेषण आश्रित उपवाक्य हैं।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...