rachna ke adhar par vakya bhed 100 MCQs

rachna ke adhar par vakya bhed 100


रचना के आधार पर वाक्य भेद MCQs

rachna ke adhar par vakya bhed  100 MCQs



रचना  के आधार पर वाक्य भेद बहुविकल्पीय प्रश्न



    प्रश्न 1 - 'जब मजदूरों ने अपना काम पूरा कर लिया तब वे चले गए।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) मजदूर अपना काम पूरा कर के चले गए।
    (ख) मजदूरों ने अपना काम पूरा किया और वे चले गए।
    (ग) जैसे ही मजदूरों ने अपना काम पूरा कर लिया वे चले गए।
    (घ) मजदूरों ने अपना कार्य किया और चले गए।

... Answer is ख )
मजदूरों ने अपना काम पूरा किया और वे चले गए।


प्रश्न 2 -  ' बादल घिरे और मोर नाचने लगा।' वाक्य संबंधित है-
(क) संयुक्त वाक्य से
(ख) सरल वाक्य से
(ग) मिश्र वाक्य से
(घ) प्रश्न वाक्य से
  
... Answer is क )
संयुक्त वाक्य से


    प्रश्न 3 -'अंकित की कलम छूटकर गिर गई।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
    (क) अंकित की कलम छूटी और गिर गई।
    (ख) अंकित की कलम जैसे ही छूटी वह गिर गई।
    (ग) जो कलम छूटकर गिर गई वह अंकित की है।
    (घ) जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई।
... Answer is घ )
जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई।


    प्रश्न 4-'पीले हुए पत्ते गिरने लगे हैं।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) देशज वाक्य
... Answer is क )
सरल वाक्य


    प्रश्न 5 -  'हम फ़िल्म देखने के लिए सिनेमा घर गए।' वाक्य संबंधित है-
    (क) संयुक्त वाक्य से
    (ख) सरल वाक्य से
    (ग) मिश्र वाक्य से
    (घ) प्रश्न वाक्य से
... Answer is ख )
सरल वाक्य से


    प्रश्न 6 - 'परीक्षाएँ समाप्त हुईं  और हम घूमने चले गए।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
    (क) जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुईं , वैसे ही हम घूमने चले गए।
    (ख) परीक्षाएँ समाप्त होते ही हम घूमने चले गए।
    (ग) परीक्षाएँ समाप्त हुई नहीं कि हम घूमने चले गए।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is क )
जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुईं , वैसे ही हम घूमने चले गए।


    प्रश्न 7 -  'मैं जैसा चाह रहा था, वैसा ही सब कुछ होता जा रहा था।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) प्रश्नवाचक वाक्य
... Answer is ख )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 8 - ' टीबी के मरीज ने दवा का पूरा कोर्स किया और वह स्वस्थ हो गया।' वाक्य संबंधित है-
    (क) संयुक्त वाक्य से
    (ख) सरल वाक्य से
    (ग) मिश्र वाक्य से
    (घ) प्रश्न वाक्य से
... Answer is क )
संयुक्त वाक्य से


    प्रश्न 9 - 'नौकरी मिल जाने पर भी मैं पढ़ता रहता हूँ।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
    (क) नौकरी मिल गई तो क्या फिर भी मैं पढ़ता रहता हूँ।
    (ख) मुझे नौकरी मिल गई फिर भी मैने पढ़ना नहीं छोड़ा।
    (ग) नौकरी मिल जाने पर भी पढ़ाई करते रहना चाहिए।
    (घ) यद्यपि मुझे नौकरी मिल गई है तथापि मैं पढ़ता रहता हूँ।
... Answer is घ )
यद्यपि मुझे नौकरी मिल गई है तथापि मैं पढ़ता रहता हूँ.


    प्रश्न 10 -  'मैने जब उसे देखा तब वह हँसने लगा।' वाक्य संबंधित है-
    (क) संयुक्त वाक्य से
    (ख) सरल वाक्य से
    (ग) मिश्र वाक्य से
    (घ) प्रश्न वाक्य से
     
... Answer is ग )
मिश्र वाक्य से



Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 11 -  'कप्तान ने टॉस जीता इसलिए खुश हो गया।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
    (क) कप्तान ने टॉस जीता था इसलिए खुश हो रहा था।
    (ख) कप्तान खुश हो गया क्योंकि उसने टॉस जीता था।
    (ग) टॉस जीतते ही कप्तान खुश हो गया।
    (घ) कप्तान ने टॉस जीता इसलिए कप्तान की ख़ुशी का कोई ठिकाना न था।
... Answer is ग )
टॉस जीतते ही कप्तान खुश हो गया।


    प्रश्न 12 -  'जब विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई तब हम घर लौट आए।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) संयुक्त वाक्य
    (ग) सरल वाक्य
    (घ) आश्रित वाक्य
... Answer is क )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 13 -'सूर्यास्त होने पर अंधकार छा गया।' वाक्य संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) सूर्यास्त हुआ और अंधकार छा गया।
    (ख) सूर्यास्त होने पर हमेशा ही अंधकार छा जाता है।
    (ग) सूर्यास्त होने पर अंधकार छा गया।
    (घ) जैसे ही सूर्यास्त हुआ वैसे ही अंधकार छा गया।
... Answer is क )
सूर्यास्त हुआ और अंधकार छा गया।


    प्रश्न 14 - 'जब जादूगर ने खेल दिखाया तब पैसे माँगें।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) जादूगर ने खेल दिखाया और पैसे माँगें।
    (ख) जब जादूगर ने खेल दिखाया तब पैसे माँगें।
    (ग) जब जादूगर खेल दिखाता है तब वह पैसे माँगता है।
    (घ) जैसे ही जादूगर ने खेल दिखाया वैसे ही सबसे पैसे माँगें।
... Answer is क )
जादूगर ने खेल दिखाया और पैसे माँगें।


    प्रश्न 15 -'मैं चाहता था कि आज अंग्रेजी पढ़ूँ।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
    (क) जैसे ही मेरा मन किया कि आज अंग्रेजी पढ़ूँ लाइट चली गई।
    (ख) मैं चाहता था कि मैं अंग्रेजी पढ़ूँ।
    (ग) मैं आज अंग्रेजी पढ़ना चाहता था।
    (घ) मेरा मन था कि आज अंग्रेजी पढ़ूँ।
... Answer is ग )
मैं आज अंग्रेजी पढ़ना चाहता था।


    प्रश्न 16 - 'जो झगड़ालू होते है सभी उनसे दूर रहना चाहते हैं।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) संयुक्त वाक्य
    (ग) सरल वाक्य
    (घ) आश्रित वाक्य
... Answer is क )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 17 - 'आप घर जाएँगें या पार्क जाएँगे।' वाक्य संबंधित है-
    (क) संयुक्त वाक्य से
    (ख) सरल वाक्य से
    (ग) मिश्र वाक्य से
    (घ) प्रश्न वाक्य से
... Answer is क )
संयुक्त वाक्य से


    प्रश्न 18 - 'सांझ हुई और पक्षी घोंसले में आ गए।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
    (क) जैसे ही सांझ हुई पक्षी घोंसले में आ गए।
    (ख) शाम होते ही पक्षी घोंसले में आ गए।
    (ग) सांझ को पक्षी घोसले में आ गए।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is क )
जैसे ही सांझ हुई पक्षी घोंसले में आ गए।


    प्रश्न 19 -  'अंकित की कलम छूटकर गिर गई।' वाक्य संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) अंकित की कलम छूटते ही गिर गई।
    (ख) अंकित की कलम छूटकर गिर गई।
    (ग) अंकित की कलम छूटी और गिर गई।
    (घ) जैसे ही अंकित की कलम छूटी वह गिर गई।
... Answer is ग )
अंकित की कलम छूटी और गिर गई।


    प्रश्न 20 - 'दीपक आया और खेलने लगा।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
    (क) जैसे ही दीपक आया वह खेलने लगा।
    (ख) दीपक आया और खेलने लगा।
    (ग) दीपक आकर खेलने लगा।
    (घ) दीपक आया और खेल कर चला लगा।
... Answer is ग )
दीपक आकर खेलने लगा।



Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 21 -'जैसे ही बिजली गई वैसे ही टी.वी. बंद हो गया।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) जैसे ही बिजली गई टी.वी. तुरंत बंद हो गया।
    (ख) बिजली गई, टी.वी. बंद हो गया।
    (ग) बिजली जाते ही टी.वी. बंद हो गया।
    (घ) जैसे ही बिजली गई टी.वी. का बंद होना स्वाभाविक था।
... Answer is ग )
बिजली जाते ही टी.वी. बंद हो गया।


    प्रश्न 22 -'सर्दी बढ़ते ही उसके जोड़ों का दर्द बढ़ गया।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
    (क) सर्दी का बढ़ना और उसके जोड़ों के दर्द बढ़ना साथ-साथ होता है।
    (ख) सर्दी बढ़ी और उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।
    (ग) जैसे ही सर्दी बढ़ी वैसे ही उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is ग )
जैसे ही सर्दी बढ़ी वैसे ही उसके जोड़ों का दर्द भी बढ़ गया।


प्रश्न 23 - 'मैं ऐसे व्यक्ति से मिला जो सिद्ध पुरुष था।' वाक्य का सरल रूप है-
(क) मैं एक सिद्ध पुरुष से मिला था।
(ख) मैं एक व्यक्ति से मिला जो सिद्ध पुरुष था।
(ग) मुझे एक व्यक्ति मिला जो कि सिद्ध पुरुष था।
(घ) एक व्यक्ति सिद्ध पुरुष था जिससे में मिला।

... Answer is क )
मैं एक सिद्ध पुरुष से मिला था।


    प्रश्न 24 - 'जब सूरज निकला तब चिड़िया चहचहाने लगी।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) जिस समय सूरज निकला उस समय चिड़िया चहचहाने लगी।
    (ख) क्योंकि सूरज निकला इसलिए चिड़िया चहचहाने लगी।
    (ग) जब सूरज निकला तब चिड़िया चहचहाने लगी।
    (घ) सूरज निकला और चिड़िया चहचहाने लगी।

... Answer is घ )
सूरज निकला और चिड़िया चहचहाने लगी।


प्रश्न 25 - 'ज्यों ही पुलिस ने चोर को देखा, त्यों ही उसे पकड़ लिया।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?
(क) मिश्र वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) सरल वाक्य
(घ) आश्रित वाक्य

... Answer is क )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 26 - 'वे मेरे पिता जी हैं और कुर्सी पर बैठे हैं।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) मेरे पिता जी वे हैं जो कुर्सी पर बैठे हैं।
    (ख) कुर्सी पर बैठे हुए मेरे पिता जी हैं ।
    (ग) मेरे पिता जी को कुर्सी पर बैठना अच्छा लगता है।
    (घ) कुर्सी पर बैठे रहना पिता जी का स्वभाव है।
... Answer is क )
मेरे पिता जी वे हैं जो कुर्सी पर बैठे हैं।


    प्रश्न 27 - 'जैसे ही शेर दिखाई दिया वैसे ही लोग डर गए।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) शेर दिखाई दिया और लोग डर गए।
    (ख) जैसे ही शेर को लोगों ने देखा वैसे ही लोग डर गए।
    (ग) क्योंकि शेर दिखाई दिया था इसलिए लोग डर गए थे।
    (घ) लोग डर गए क्योंकि उन्होंने शेर को देखा था।
... Answer is क )
शेर दिखाई दिया और लोग डर गए।


    प्रश्न 28 - 'जब मैं अकेला था तब मुझे चार गुंडों ने पीटा।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) प्रश्नवाचक वाक्य
... Answer is ख )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 29 -'सूर्यास्त हुआ और अंधकार छा गया।' वाक्य संबंधित है-
    (क) संयुक्त वाक्य से
    (ख) सरल वाक्य से
    (ग) मिश्र वाक्य से
    (घ) प्रश्न वाक्य से
... Answer is क )
संयुक्त वाक्य


    प्रश्न 30 -  'जब से यहाँ बाढ़ आई है तब से बीमारियाँ बढ़ गईं ।' वाक्य संबंधित है-
    (क) संयुक्त वाक्य से
    (ख) सरल वाक्य से
    (ग) मिश्र वाक्य से
    (घ) प्रश्न वाक्य से
... Answer is ग )
मिश्र वाक्य से


    प्रश्न 31 -  'बिमारी के कारण मैं विद्यालय नहीं जा सका।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) मैं विद्यालय नहीं जा सका, बिमारी के कारण।
    (ख) मैं बिमार हो गया था, इसलिए विद्यालय नहीं जा सका।
    (ग) बिमारी के कारण मैं कई दिनों तक विद्यालय नहीं जा सका था।
    (घ) बिमारी के कारण मैं विद्यालय नहीं जा सका।
... Answer is ख )
मैं बिमार हो गया था, इसलिए विद्यालय नहीं जा सका।


    प्रश्न 32 -'राम आया; सब प्रसन्न हो गए।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
    (क) राम आया और सब प्रसन्न हो गए।
    (ख) जैसे ही राम आया सभी प्रसन्न हो गए।
    (ग) राम के आते ही सभी प्रसन्न हो गए।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is क )
राम आया और सब प्रसन्न हो गए।


    प्रश्न 33 - 'जैसे ही सिपाही ने इशारा किया गाड़ी चल दी।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) देशज वाक्य
... Answer is ख )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 34 -'सुमेश ने फुटबॉल खेला और चला गया।' वाक्य का सरल रूप है-
    (क) सुमेश फुटबॉल खेलते-खेलते चला गया।
    (ख) सुमेश फुटबॉल का खेल खेलकर चला गया।
    (ग) सुमेश फुटबॉल खेलकर कर चला गया।
    (घ) सुमेश फुटबॉल खेलते ही चला गया।
... Answer is ग )
सुमेश फुटबॉल खेलकर कर चला गया।


    प्रश्न 35 -'राम प्रथम आते ही खेलने लगा।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
    (क) राम प्रथम आया और खेलने लगा।
    (ख) जैसे ही राम प्रथम आया वह खेलने लगा।
    (ग) राम के प्रथम आते ही वह खेलने लगा।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is क )
राम प्रथम आया और खेलने लगा।


    प्रश्न 36 - 'जब लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ दिया तब वह चला गया।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
    (क) लाइनमैन टूटे तार जोड़ कर चला गया।
    (ख) लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ा और चला गया।
    (ग) टूटी हुई तारों को जोड़ कर लाइनमैन चला गया।
    (घ) जैसे ही लाइनमैन ने टूटी हुई तारों को जोड़ दिया वैसे ही वह चला गया।
... Answer is क )
लाइनमैन टूटे तार जोड़ कर चला गया।


    प्रश्न 37 -'वह परिश्रमी था और सफल हुआ।' वाक्य संबंधित है-
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) सरल वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) कटु वाक्य
... Answer is ग )
संयुक्त वाक्य


    प्रश्न 38 -  'मेरे चाहने के अनुसार सब कुछ हो रहा था।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
    (क) सब कुछ हो रहा था, वो भी मेरे चाहने के अनुसार ।
    (ख) मेरे चाहने पर ही सब कुछ हो रहा था।
    (ग) मेरे अनुसार ही सब कुछ हो रहा था।
    (घ) मैं जैसा चाह रहा था, वैसा ही सब कुछ होता जा रहा था।
... Answer is घ )
मैं जैसा चाह रहा था, वैसा ही सब कुछ होता जा रहा था।


    प्रश्न 39 - 'क्योंकि अधिकारियों की मिलीभगत थी, इसलिए हरे पेड़ काटे जा रहे थे।' वाक्य का सरल रूप है-
    (क) अधिकारियों की मिलीभगत थी तभी हरे पेड़ काटे जा रहे थे।
    (ख) हरे पेड़ काटे जा रहे थेक्योंकि अधिकारियों की मिलीभगत थी।
    (ग) अधिकारियों मिले हुए होने के कारण हरे पेड़ काटे जा रहे थे।
    (घ) अधिकारियों की मिलीभगत से हरे पेड़ काटे जा रहे थे।
... Answer is घ )
अधिकारियों की मिलीभगत से हरे पेड़ काटे जा रहे थे।


    प्रश्न 40 - 'मैने जब उसे देखा तब वह हँसने लगा।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) मैने जब उसे देखा था तब वह हँसने लगा था।
    (ख) मैने उसे देखा और वह हँस पड़ा।
    (ग) मैने जब उसे देखा था तब वह हँस रहा था।
    (घ) तब वह हँसने लगा था जब मैने उसे देखा था।
... Answer is ख )
मैने उसे देखा और वह हँस पड़ा।




Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 41 - 'सूरज के उगते ही अन्धकार दूर हो गया।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
    (क) जैसे ही सूरज उगा वैसे ही अन्धकार दूर हो गया।
    (ख) सूरज उगा और अन्धकार दूर हो गया।
    (ग) क्योंकि सूरज उग गया था अन्धकार को तो दूर होना ही था।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is क )
जैसे ही सूरज उगा वैसे ही अन्धकार दूर हो गया।

    प्रश्न 42 - 'परीक्षाएँ समाप्त हुई और हम आगरा चले गए।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) क्योंकि परीक्षाएँ समाप्त हो गई थी इसलिए हम आगरा जाएंगे।
    (ख) परीक्षाएँ समाप्त हुई नहीं कि हम आगरा गए।
    (ग) परीक्षाएँ समाप्त होते ही हम आगरा गए।
    (घ) जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई वैसे ही हम आगरा गए।
... Answer is ग )
परीक्षाएँ समाप्त होते ही हम आगरा गए।


    प्रश्न 43 - 'यहाँ बाढ़ आई और बीमारियाँ बढ़ गई।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
    (क) यहाँ बाढ़ आई परन्तु साथ में बीमारियाँ भी लाई।
    (ख) जब भी बाढ़ आती है अपने साथ बीमारियाँ भी लाती है।
    (ग) यहाँ बाढ़ आई और बीमारियाँ बढ़ गई।
    (घ) जब से यहाँ बाढ़ आई है तब से बीमारियाँ बढ़ गई।
... Answer is घ )
जब से यहाँ बाढ़ आई है तब से बीमारियाँ बढ़ गई।


    प्रश्न 44 -'मैं बिमार हो गया था, इसलिए विद्यालय नहीं जा सका।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) देशज वाक्य
... Answer is ग )
संयुक्त वाक्य


    प्रश्न 45 - 'उसने पिज्जा खाया और चक्कर खाकर गिर पड़ा' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) उसने जैसे ही पिज्जा खाया, वैसे ही चक्कर खाकर गिर पड़ा।
    (ख) पिज्जा खाते ही वह चक्कर खाकर गिर पड़ा।
    (ग) वह पिज्जा खाकर चकराकर गिर पड़ा।
    (घ) पिज्जा वह जैसे ही खाया चक्कर खाकर गिर पड़ा।
... Answer is क )
उसने जैसे ही पिज्जा खाया, वैसे ही चक्कर खाकर गिर पड़ा।


    प्रश्न 46 -'आपके इसलिए अच्छे अंक गए क्योंकि अपने कड़ी मेहनत की थी।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) संयुक्त वाक्य
    (ग) सरल वाक्य
    (घ) आश्रित वाक्य
... Answer is क )
मिश्र वाक्य


प्रश्न 47 -'आप पानी पिएँगे अथवा जूस।' वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) प्रश्नवाचक वाक्य

... Answer is ग )
संयुक्त वाक्य


    प्रश्न 48 -  'गिलास नीचे गिरा और टूट गया।' वाक्य संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) गिलास नीचे गिरा और टूट गया।
    (ख) गिलास नीचे गिरकर टूट गया।
    (ग) गिलास नीचे गिरते ही टूट गया।
    (घ) जैसे ही गिलास नीचे गिरा वह टूट गया।
... Answer is क )
गिलास नीचे गिरा और टूट गया।


    प्रश्न 49 -'मधु कपड़े  खरीदने बाजार गई।' वाक्य संबंधित है-
    (क) संयुक्त वाक्य से
    (ख) सरल वाक्य से
    (ग) मिश्र वाक्य से
    (घ) प्रश्न वाक्य से
... Answer is ख )
सरल वाक्य से


    प्रश्न 50 - 'किसान फावड़ा उठा कर खेत को चला गया।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
    (क) किसान ने फावड़ा उठाया और तुरन्त खेत की ओर चला गया।
    (ख) खेत को जाने से पहले किसान ने फावड़ा उठा लिया।
    (ग) किसान ने फावड़ा उठाया और खेत को चला गया।
    (घ) जब किसान ने फावड़ा उठा लिया तब वह खेत को चला गया।
... Answer is घ )
जब किसान ने फावड़ा उठा लिया तब वह खेत को चला गया।




Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 51 - 'उसे रिपोर्ट लिखवाने थाने जाना है।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
    (क) उसे रिपोर्ट लिखवानी थी इसलिए वह थाने गया था।
    (ख) वह थाने जएगा रिपोर्ट लिखवाने।
    (ग) उसे रिपोर्ट लिखवानी है इसलिए थाने जाएगा।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is ग )
उसे रिपोर्ट लिखवानी है इसलिए थाने जाएगा।


    प्रश्न 52 - पुलिस ने चोर को देखा और उसे पकड़ लिया।' वाक्य संबंधित है-
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) सरल वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) कटु वाक्य
... Answer is ग )
संयुक्त वाक्य


    प्रश्न 53 -'टीबी के जिस मरीज ने दवा का पूरा कोर्स किया था। वह स्वस्थ हो गया।' वाक्य संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) टीबी के मरीज ने दवा का पूरा कोर्स किया और वह स्वस्थ हो गया।
    (ख) टीबी के जिस मरीज ने दवा का पूरा कोर्स किया था उसे अस्पताल से छुट्टी हो गई।
    (ग) टीबी के मरीज ने पूरी दवा ली थी व्ह जल्द ही स्वस्थ हो गया।
    (घ) टीबी के जिस मरीज को दवा समय पर दी जा रही थी। वह स्वस्थ हो गया।
... Answer is क )
टीबी के मरीज ने दवा का पूरा कोर्स किया और वह स्वस्थ हो गया।


प्रश्न 54 -'परीक्षाएँ समाप्त होते ही हम आगरा गए।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
(क) क्योंकि परीक्षाएँ समाप्त हो गई थी इसलिए हम आगरा जाएंगे।
(ख) परीक्षाएँ समाप्त हुई नहीं कि हम आगरा गए।
(ग) परीक्षाएँ समाप्त हुई और हम आगरा चले गए।
(घ) जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई वैसे ही हम आगरा गए।

... Answer is घ )
जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई वैसे ही हम आगरा गए।


    प्रश्न 55 -'अध्यापक ने नक़ल करने वाले छात्र को पकड़ लिया।' वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण है-
    (क) छात्र नक़ल कर रहा था, अध्यापक ने पकड़ लिया।
    (ख) अध्यापक ने नक़ल करने वाले छात्र को पकड़ कर सज़ा दी।
    (ग) अध्यापक ने छात्र को पकड़ा क्योंकि वह नक़ल कर रहा था।
    (घ) इन में से कोई नहीं
... Answer is ग )
अध्यापक ने छात्र को पकड़ा क्योंकि वह नक़ल कर रहा था।


    प्रश्न 56 - 'बादल घिरकर भी न बरसे।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
    (क) बादल घिरे तो सही वर्षा न हुई।
    (ख) जैसे ही बादल घिरे वैसे ही वर्षा हुई।
    (ग) बादल घिरे परन्तु वर्षा न हुई।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is ग )
बादल घिरे परन्तु वर्षा न हुई।


    प्रश्न 57 - 'आपकी तरह कोई और नहीं पढ़ाता।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
    (क) आपके पढ़ाने का अंदाज बहुत अच्छा हैं।
    (ख) आप बहुत अच्छा पढ़ाते हैं।
    (ग) आपकी तरह कोई और पढ़ा ही नहीं सकता ।
    (घ) जैसा आप पढ़ाते हैं वैसा कोई और नहीं।
... Answer is ग )
आपकी तरह कोई और पढ़ा ही नहीं सकता.


    प्रश्न 58 - 'खिड़की का शीशा तोड़ने वाला खड़ा हो जाए।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
    (क) जैसे ही खिड़की का शीशा टुटा वह खड़ा हो गया।
    (ख) जिसने खिड़की का शीशा तोड़ा है वह खड़ा हो जाए।
    (ग) खिड़की का शीशा तोड़ने वाला लड़का खड़ा हो जाए।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is ख )
जिसने खिड़की का शीशा तोड़ा है वह खड़ा हो जाए।


    प्रश्न 59 - 'राधा दौड़कर मेरे पास आई।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) राधा दौड़ी और मेरे पास आई।
    (ख) राधा तेजी से दौड़कर मेरे पास आयेगी।
    (ग) राधा जल्दी-जल्दी दौड़ी एवं मेरे पास आई।
    (घ) राधा जैसे ही दौड़ी मेरे पास आ आई।
... Answer is क )
राधा दौड़ी और मेरे पास आई।


    प्रश्न 60 - पुष्प खिले, सभी प्रसन्न हो गए। वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण है-
    (क) पुष्प के खिलते ही सभी प्रसन्न हो गए।
    (ख) जैसे ही पुष्प खिले सभी प्रसन्न हो गए।
    (ग) पुष्प खिले और सभी प्रसन्न हो गए।
    (घ) इन में से कोई नहीं
... Answer is ग )
पुष्प खिले और सभी प्रसन्न हो गए।




Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 61 - 'तुम पढ़कर सो जाना।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना।
    (ख) तुम पढ़ना और सो जाना।
    (ग) वह पढ़कर सो गया।
    (घ) जैसे ही उसने पढ़ा वह सो गया।
... Answer is क )
जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना।


    प्रश्न 62 - 'सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) सूरज पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बन गया।
    (ख) सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।
    (ग) सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना।
    (घ) पढ़-लिखकर जो अधिकारी बना वह सूरज था।
... Answer is ख  )
सूरज पढ़ा-लिखा और अधिकारी बना।


    प्रश्न 63 - 'आपका फोन आने के समय मैं खाना खा रहा था।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) आपका फोन आ रहा था और मैं खाना खा रहा था।
    (ख) जैसे ही आपका फोन आया तब मैं खाना खा रहा था।
    (ग) तब मैं खाना खा रहा था, जब आपका फोन आ रहा था।
    (घ) जब आपका फोन आ रहा था, तब मैं खाना खा रहा था।
... Answer is घ )
जब आपका फोन आ रहा था, तब मैं खाना खा रहा था।


    प्रश्न 64 - 'ज्यों ही पुलिस ने चोर को देखा, त्यों ही उसे पकड़ लिया।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) पुलिस ने चोर को देखा लिया फिर उसे पकड़ लिया।
    (ख) पुलिस ने चोर को देखा और उसे पकड़ लिया।
    (ग) पुलिस ने चोर को पकड़ लिया।
    (घ) पुलिस ने देखा फिर चोर को पकड़ लिया।
... Answer is ख )
पुलिस ने चोर को देखा और उसे पकड़ लिया।


    प्रश्न 65 -'यदि आप घर आएँ तो आपसे बात हो।' वाक्य संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) क्योंकि आप घर आएँ इसलिए आपसे बात हो।
    (ख) आप घर आएँ हो तो आपसे बात हो रही है।
    (ग) आप घर आएँ और बात करें।
    (घ) आप घर आएँगे तो हम आपसे बात करेंगे।
... Answer is ग )
आप घर आएँ और बात करें।


    प्रश्न 66 -  'यद्यपि मुझे नौकरी मिल गई है तथापि मैं पढ़ता रहता हूँ।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) देशज वाक्य
... Answer is ख )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 67 - 'वर्षा शुरू हुई और मोहन आ गया।' वाक्य संबंधित है-
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) सरल वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) कटु वाक्य
... Answer is ग )
संयुक्त वाक्य


    प्रश्न 68 - 'कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र को मंच पर बुलाया गया।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) जो छात्र कक्षा में प्रथम आया था उसे मंच पर बुलाया गया।
    (ख) कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र को हमेशा मंच पर बुलाया जाता है ताकि उन्हें सम्मानित किया जाए।
    (ग) छात्र को मंच पर बुलाया गया कक्षा में प्रथम आने पर।
    (घ) जो कक्षा में प्रथम आता है उस छात्र को मंच पर बुलाया जाता है।
... Answer is क )
जो छात्र कक्षा में प्रथम आया था उसे मंच पर बुलाया गया।


    प्रश्न 69 - 'जैसे ही उसने पुलिस को देखा सीट-बेल्ट बाँध ली।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
    (क) उसने पुलिस को देखा और सीट-बेल्ट बाँध ली।
    (ख) जैसे ही उसने पुलिस को देखा उसने अपनी सीट-बेल्ट बाँध ली।
    (ग) उसने सीट-बेल्ट बाँध ली पुलिस को देख कर।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is क )
उसने पुलिस को देखा और सीट-बेल्ट बाँध ली।


    प्रश्न 70 - 'ममता आई और चली गई। वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
    (क) जैसे ही ममता आई वह चली गई।
    (ख) ममता आई और गई।
    (ग) ममता आकर चली गई।
    (घ) ममता आई और खड़े-खड़े चली गई।
... Answer is ग )
ममता आकर चली गई।




Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 71 -'सत्य बोलो, परंतु कटु सत्य न बोलो।' वाक्य संबंधित है-
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) सरल वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) कटु वाक्य
... Answer is ग )
संयुक्त वाक्य


    प्रश्न 72 - 'सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) सूरज निकला और फूल खिल उठे।
    (ख) सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
    (ग) सूरज के निकलने के कारण फूल खिल गए।
    (घ) जैसे ही सूरज निकला फूल खिल गए।
... Answer is क )
सूरज निकला और फूल खिल उठे।


    प्रश्न 73 -  'पाठ समाप्त हुआ और घंटी बज गई' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) पाठ समाप्त हुआ , घंटी बजी।
    (ख) जैसे ही पाठ समाप्त हुआ वैसे ही घंटी बज गई।
    (ग) पाठ के समाप्त होते ही घंटी बज गई।
    (घ) पाठ को समाप्त किया गया फिर घंटी बज गई।
... Answer is ख )
जैसे ही पाठ समाप्त हुआ वैसे ही घंटी बज गई।


    प्रश्न 74 - 'गाँव में रहते हुए मैं खेतों में काम करता था। ' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) जब मैं गाँव में रहता था तब मैं खेतों में काम करता था।
    (ख) मैं खेतों में काम करता था जिस समय मैं गाँव में रहता था।
    (ग) जो गाँव में रहता है वह खेतों में काम करता था।
    (घ) जो खेतों में काम करता था वह गाँव में रहता था।
... Answer is क )
जब मैं गाँव में रहता था तब मैं खेतों में काम करता था।


    प्रश्न 75 -'जैसे ही घंटी बजी, वैसे ही सभी छात्र बाहर आ गए।' वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण है-
    (क) घंटी बजी सभी छात्र बाहर आ गए।
    (ख) क्योंकि घंटी बजी थी इसलिए सभी छात्र बाहर आ गए।
    (ग) घंटी बजी और सभी छात्र बाहर आ गए।
    (घ) इन में से कोई नहीं
... Answer is ग )
घंटी बजी और सभी छात्र बाहर आ गए।


    प्रश्न 76 -  'इसी जगह पर कभी मंदिर हुआ करता था।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) जगह वही है जहाँ कभी मंदिर हुआ करता था।
    (ख) यही वह जगह है, जहाँ पर कभी मंदिर हुआ करता था।
    (ग) इसी जगह पर कभी मंदिर का निर्माण हुआ करता था।
    (घ) इसी जगह पर कभी मंदिर में पूजा की जाती थी।
... Answer is ख )
यही वह जगह है, जहाँ पर कभी मंदिर हुआ करता था।


    प्रश्न 77 - 'आप खा कर आराम करें।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) क्योंकि आपने खाना खा लिया है तो आप आराम कर सकते हैं।
    (ख) आप खाना खा कर आराम करने चले जाएँ।
    (ग) खाना खा कर हमेशा आराम करें।
    (घ) आप खाना खाएँ और आराम करें।
... Answer is घ )
आप खाना खाएँ और आराम करें।


    प्रश्न 78 - 'वह भोजन करता है और विद्यालय जाता है।' वाक्य सरल वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) वह विद्यालय जाने से पहले भोजन करता है।
    (ख) वह भोजन करता है और विद्यालय जाता है।
    (ग) वह भोजन करके विद्यालय जाता है।
    (घ) जैसे ही वह भोजन करता है वह विद्यालय चला जाता है।
... Answer is ग )
वह भोजन करके विद्यालय जाता है।

     प्रश्न 79 -  'जैसे ही शोर हुआ चोर भाग गए।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) जैसे ही शोर मचाया गया चोर भाग गए।
    (ख) शोर हुआ और चोर भाग गए।
    (ग) शोर होते ही चोर भाग गए।
    (घ) शोर होते ही चोरों को भागना पड़ा।

... Answer is ख )
शोर हुआ और चोर भाग गए।


    प्रश्न 80 -'झगड़ालू लोगों से सभी दूर रहना चाहते हैं।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) झगड़ालू लोगों से सभी दूर रहना चाहते हैं कोई बात नहीं करता।
    (ख) जो झगड़ालू होते है सभी उनसे दूर रहना चाहते हैं।
    (ग) सभी झगड़ालू लोगों से दूर रहते हैं।
    (घ) झगड़ालू लोगों से सभी दूर रहते हैं क्योंकि वे सभी से झगड़ा करते हैं।
... Answer is ख )
जो झगड़ालू होते है सभी उनसे दूर रहना चाहते हैं।




Presented by - openclasses.in

    प्रश्न 81 - 'कमाने वाला खाएगा।' वाक्य का मिश्र वाक्य में रूप होगा-
    (क) कमाने वाला ही खाता है।
    (ख) कमाने वाला ही खाएगा।
    (ग) जैसे ही वह कमाएगा तबसे खाएगा।
    (घ) जो कमाएगा वह खाएगा।
... Answer is घ )
जो कमाएगा वह खाएगा।


    प्रश्न 82 -  'वह ऐसा मेहनती है जो पराजय स्वीकार नहीं करता।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) वह मेहनती है, अतः वह पराजय स्वीकार नहीं करता।
    (ख) वह इतना मेहनती है कि कभी भी अपनी पराजय स्वीकार नहीं करता।
    (ग) वह पराजय स्वीकार नहीं करता क्योंकि वह बहुत मेहनती है ।
    (घ) वह मेहनती है किन्तु पराजय स्वीकार नहीं करता।
... Answer is क )
वह मेहनती है, अतः वह पराजय स्वीकार नहीं करता।


    प्रश्न 83 -  'वह परिश्रमी था इसलिए सफल हुआ।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) प्रश्नवाचक वाक्य

... Answer is ख )
मिश्र वाक्य।


    प्रश्न 84 - 'विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई और हम घर लौट आए। ' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण है-
    (क) क्योंकि विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई थी तभी हम घर लौट आए।
    (ख) जब विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई तब हम घर लौट आए।
    (ग) जैसे ही विद्यालय में पढ़ाई बंद होनी थी हमें घर लौट कर आना था।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is ख )
जब विद्यालय में पढ़ाई बंद हो गई तब हम घर लौट आए।


    प्रश्न 85 -  'जो तोता पिंजरे में बंद है, वह फल खा रहा है।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) जो तोता पिंजरे में बंद है, उसे फल खाना पसंद है।
    (ख) तोता पिंजरे में बंद है और फल खा रहा है।
    (ग) तोता पिंजरे में बंद है परन्तु फिर भी वह फल खा रहा है।
    (घ) पिंजरे में बंद तोता फल खा रहा है।
... Answer is ख )
तोता पिंजरे में बंद है और फल खा रहा है.


    प्रश्न 86 -'वह कानपुर जा कर काम करने लगा है।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) क्योंकि वह कानपुर जा कर काम करने लगा है इसलिए सभी का चहिता हो गया है।
    (ख) वह कानपुर इसीलिए गया था क्योंकि वह काम करना चाहता था।
    (ग) वह कानपुर गया ताकि वह काम कर सके।
    (घ) जब से वह कानपुर गया तब से काम करने लगा है।
... Answer is घ )
जब से वह कानपुर गया तब से काम करने लगा है।


    प्रश्न 87 -  'जब-जब चुनाव होते हैं तब-तब महँगाई बढ़ जाती है।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
    (क) जैसे ही चुनाव होते हैं वैसे ही महँगाई बढ़ जाती है।
    (ख) जब-जब चुनाव होते हैं तब-तब महँगाई बढ़ जाती है यह कटु सत्य है।
    (ग) चुनाव आने पर महँगाई बढ़ जाती है।
    (घ) जब-जब चुनाव होते हैं तब-तब महँगाई बढ़ जाती है।
... Answer is ग )
चुनाव आने पर महँगाई बढ़ जाती है।


    प्रश्न 88 -  'दरिद्र होने पर भी वह ईमानदार है।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) दरिद्र होने पर भी वह ईमानदार है, यह बहुत अनोखी बात है।
    (ख) दरिद्र लोग ईमानदार होते है।
    (ग) दरिद्र होने पर भी कई लोग ईमानदार होते है।
    (घ) वह दरिद्र है, किन्तु ईमानदार है।
... Answer is घ )
वह दरिद्र है, किन्तु ईमानदार है।


    प्रश्न 89 - 'लाभदायक कार्य करो।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) लाभ वाला कार्य करो।
    (ख) वही कार्य करो जो लाभदायक हो।
    (ग) लाभ वाला कार्य ही करो।
    (घ) ऐसा कार्य करो जिसमें लाभ हो।
... Answer is घ )
ऐसा कार्य करो जिसमें लाभ हो।


    प्रश्न 90 -'यद्यपि मैं अच्छा खेला, फिर भी हार गया।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
    (क) मैं अच्छा खेला, किन्तु हार गया।
    (ख) जैसे ही मैं अच्छा खेला, वैसे ही मैं हार गया।
    (ग) मेरे अच्छा खेलाने के बावजूद भी मैं हार गया।
    (घ) मैं खेला, हार गया।
... Answer is क )
मैं अच्छा खेला, किन्तु हार गया।




Presented by - openclasses.in

     प्रश्न 91 -'राम ने ऐसी कहानी सुनाई कि करन रो पड़ा।' वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण है-
    (क) राम ने कहानी सुनाई क्योंकि करन रो रहा था।
    (ख) राम ने ऐसी कहानी सुनाई जिसको सुन कर करन रो पड़ा।
    (ग) राम ने कहानी सुनाई और करन रो पड़ा।
    (घ) इन में से कोई नहीं
... Answer is ग )
राम ने कहानी सुनाई और करन रो पड़ा।


    प्रश्न 92 -'गाँव में एक ऐसा कुआँ था जिसके चारों ओर  थीं।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) गाँव में कुआँ था जिसके चारों ओर किसी ने सुन्दर क्यारियाँ बना दी थीं ।
    (ख) एक ऐसा कुआँ था जिसके चारों ओर क्यारियाँ थीं ।
    (ग) गाँव में एक ऐसा कुआँ भी था जिसके चारों ओर क्यारियाँ बनाई गई थीं ।
    (घ) गाँव में एक कुआँ था और उसके चारों ओर क्यारियाँ थीं ।
... Answer is घ )
गाँव में एक कुआँ था और उसके चारों ओर क्यारियाँ थीं.


    प्रश्न 93 - 'मैं अकेला था और चार गुंडों ने मुझे पीटा।' वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) मैं अकेला था जिस कारण चार गुंडों ने मुझे पीटा।
    (ख) जब मैं अकेला था तब मुझे चार गुंडों ने पीटा।
    (ग) मैं अकेला था और चार गुंडों ने मुझे पीटा और लूट लिया।
    (घ) क्यूंकि मैं अकेला था इसलिए चार गुंडों ने मुझे पीटा और लूट लिया।
... Answer is ख )
जब मैं अकेला था तब मुझे चार गुंडों ने पीटा।



    प्रश्न 94 - 'नीरजा प्रेम प्रकाश त्रिवेदी के पास गई क्योंकि उसे अपनी हिंदी भाषा में सुधार करना है।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
    (क) नीरजा अपनी हिंदी भाषा में सुधार करने प्रेम प्रकाश त्रिवेदी के पास गई।
    (ख) प्रेम प्रकाश त्रिवेदी के पास नीरजा अपनी हिंदी भाषा में सुधार के लिए गई।
    (ग) प्रेम प्रकाश त्रिवेदी के पास नीरजा इसलिए गई क्योंकि उसे अपनी हिंदी भाषा में सुधार करना था।
    (घ) नीरजा को अपनी हिंदी भाषा में सुधार करना है इसलिए वह प्रेम प्रकाश त्रिवेदी के पास गई।
... Answer is घ )
नीरजा को अपनी हिंदी भाषा में सुधार करना है इसलिए वह प्रेम प्रकाश त्रिवेदी के पास गई।


प्रश्न 95 - 'जैसे ही वर्षा शुरू हुई मोर नाचने लगे।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
(क) जैसे ही वर्षा शुरू हुई वैसे ही मोर नाचने लगे।
(ख) वर्षा के शुरू होते ही मोर नाचने लगे, यह उनको पसंद है।
(ग) वर्षा शुरू होते ही मोर नाचने लगे।
(घ) वर्षा शुरू हुई नही की मोर नाचने लगे।

... Answer is ग )
वर्षा शुरू होते ही मोर नाचने लगे।


    प्रश्न 96 - 'परीक्षाएँ समाप्त होते ही हम आगरा गए।' वाक्य का संयुक्त रूप है-
    (क) क्योंकि परीक्षाएँ समाप्त हो गई थी इसलिए हम आगरा जाएंगे।
    (ख) परीक्षाएँ समाप्त हुई नहीं कि हम आगरा गए।
    (ग) परीक्षाएँ समाप्त हुईं और हम आगरा चले गए।
    (घ) जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई वैसे ही हम आगरा गए
... Answer is ग )
परीक्षाएँ समाप्त हुईं और हम आगरा चले गए।


    प्रश्न 97 -'जो पत्ते पीले हो गए हैं वे जमीन पर गिरने लगे हैं।' वाक्य किस भेद से संबंधित है?
    (क) मिश्र वाक्य
    (ख) संयुक्त वाक्य
    (ग) सरल वाक्य
    (घ) आश्रित वाक्य
... Answer is क )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 98 -'जो मेरे साथ रहेगा वह सद्गुण सीख जाएगा।' वाक्य का सरल रूप निम्न विकल्पों से चुनें-
    (क) क्योंकि वह मेरे साथ रहता है इसलिए वह सद्गुण सीख जाएगा।
    (ख) क्योंकि वह मेरे साथ रहता है इसलिए वह सद्गुण सीख गया।
    (ग) मेरे साथ रहने वाला सद्गुण सीख जाएगा।
    (घ) जो मेरे साथ रहेगा वह सद्गुण सीख जाएगा।
... Answer is ग )
मेरे साथ रहने वाला सद्गुण सीख जाएगा।


    प्रश्न 99 - 'जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई, वैसे ही हम घूमने चले गए।' वाक्य का भेद है-
    (क) सरल वाक्य
    (ख) मिश्र वाक्य
    (ग) संयुक्त वाक्य
    (घ) देशज वाक्य
... Answer is ख )
मिश्र वाक्य


    प्रश्न 100 -'जब वर्षा शुरू हुई तब मोहन आ गया।' वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
    (क) वर्षा शुरू हुई और मोहन आ गया।
    (ख) जैसे ही वर्षा शुरू हुई वैसे ही मोहन आ गया।
    (ग) वर्षा के शुरू होते ही तब मोहन आ गया।
    (घ) उपरोक्त कोई नहीं
... Answer is क )
वर्षा शुरू हुई और मोहन आ गया।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online