Ram Lakshman Parshuram Samvad MCQs class 10 | राम लक्ष्मण परशुराम संवाद mcqs

Ram Lakshman Parshuram Samvad MCQs class 10 | राम लक्ष्मण परशुराम संवाद mcqs

राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Ram Lakshman Parshuram Samvad MCQs



  1. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ के रचयिता है-


  1. कबीरदास

  2. तुलसीदास

  3. मीराबाई

  4. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’


उत्तर- तुलसीदास


  1. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ की भाषा है-


  1. अवधी

  2. भोजपुरी

  3. राजस्थान

  4. ब्रज


उत्तर- अवधी


  1. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ किस ग्रंथ से लिया गया है?-


  1. रामायण से

  2. रामचरितमानस से

  3. कवितावली से

  4. दोहावली से


उत्तर- रामचरितमानस से


  1. शिव धनुष कैसे टूट गया?


  1. जोर लगाने से

  2. केवल छूने मात्र से

  3. गिरने से

  4. उपरोक्त में से कोई नहीं


उत्तर- केवल छूने मात्र से


5 . ‘सठ’ शब्द का अर्थ है-


क. साठ

ख. साथ

ग. मूर्ख

घ. इनमें से कोई नहीं


उत्तर- मूर्ख


  1. बेवजह कौन क्रोधित हो रहा है?


  1. राम

  2. लक्ष्मण

  3. परशुराम

  4. विश्वामित्र


उत्तर- परशुराम


  1. ‘ परसु’ क्या होता है?


  1. एक हथियार

  2. रिपु

  3. दुश्मन

  4. कल के बाद 


उत्तर- एक हथियार


  1. राम और लक्ष्मण ‘सीता स्वयंवर’ में किस मुनि के साथ आए?


  1. वशिष्ठ मुनि

  2. नारद मुनि

  3. विश्वामित्र

  4. परशुराम


उत्तर- विश्वामित्र


  1. स्वयं को बाल ब्रह्मचारी कौन कह रहा है?


  1. राम

  2. लक्ष्मण

  3. जनक

  4. परशुराम 


उत्तर- परशुराम 


10 . राम का संबंध किस वंश से है?


  1. सूर्यवंश से

  2. चंद्रवंश से

  3. यदुवंश से

  4. हरिवंश से


उत्तर- सूर्यवंश से


11 . ‘भूप’ का अर्थ है-


  1. राज्य

  2. राजा

  3. भूमि

  4. धरती


उत्तर- राजा


12. क्षत्रिय कुल का द्रोही कौन है?


क. दशरथ

ख. जनक

ग. परशुराम

घ. राम


उत्तर- परशुराम


13. ‘महीपकुमार’ किसे कहा गया है?


क. राम

ख. लक्ष्मण

ग. जनक

घ. परशुराम


उत्तर- लक्ष्मण


14. ‘बाल ब्रह्मचारी अति कोही’ में कौन-सा अलंकार है?


क. यमक

ख. रूपक

ग. अनुप्रास

घ. उपमा


उत्तर- अनुप्रास


15. परशुराम ने ‘कौशिक’ कह कर किसे संबोधित किया है?


क. राम को

ख. दशरथ को

ग. जनक को

घ. विश्वामित्र को 


उत्तर- विश्वामित्र को


16. तुलसीदास जी के आराध्य है-


क. शिव

ख. कृष्ण

ग. राम

घ. सूरदास


उत्तर- राम


17. ‘रामचरितमानस’ का मुख्य छंद कौन-सा है?


क. कुंडलिया

ख. छप्पय

ग. सोरठा

घ. चौपाई


उत्तर- चौपाई


18. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ रामचरितमानस के किस कांड से लिया गया है?


क. अरण्य कांड

ख. लंका कांड

ग. बाल कांड

घ. उत्तर कांड


उत्तर- बाल कांड


19. शिवधनुष को खंडित देखकर कौन आपे से बाहर हो जाता है?


क. विश्वामित्र जी

ख. परशुराम जी

ग. शंकराचार्य जी

घ. वशिष्ठ मुनि जी


उत्तर- परशुराम जी


20. परशुराम जी के क्रोध भरे वाक्यों का उत्तर व्यंग्य वचनों से किसने दिया?


क. राम

ख. लक्ष्मण

ग. श्रीकृष्ण

घ. सुमंत


उत्तर- लक्ष्मण


21. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ में परशुराम ने शिव धनुष तोड़नेवाले को अपना शत्रु बताया है और उसकी तुलना किससे की है?


क. जनक

ख. सहस्त्रबाहु 

ग. कौशिक

घ. राकेश


उत्तर- सहस्त्रबाहु


22. सहस्त्रबाहु सम सो रिपु मोरा- इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है-


क. अनुप्रास

ख. रूपक

ग. मानवीकरण

घ. उपमा


उत्तर- अनुप्रास


23. परशुरामजी ने अपने स्वभाव की कौन-सी विशेषता नहीं  बताई है?


क. बाल ब्रह्मचारी

ख. क्रोधी

ग. क्षत्रिय कुल द्रोही

घ. मन की गति से विचरण करनेवाला


  उत्तर- मन की गति से विचरण करनेवाला


24.परशुराम जी कौशिक संबोधन का प्रयोग किसके लिए करते है?


क. वशिष्ठ जी

ख. विश्वामित्र जी

ग. श्रीराम जी

घ. जनक जी


उत्तर- विश्वामित्र जी


25.परशुराम जी किस शस्त्र को धारण करते थे जिसके कारण उनका नाम परशुराम पड़ा?


क. धनुषबाण

ख. तलवार

ग. परशु

घ. त्रिशूल


उत्तर- परशु


26.लक्ष्मण जी ने कहा कि हमारे फिल्म में चार पर हाथ नहीं उठाते क्योंकि इन चार को मारने से पाप लगता है और इनसे हारने पर अपयश मिलता हैI ये चार है देव, ब्राह्मण, भक्तजन तथा .......................... I रिक्तस्थान में कौन-सा विकल्प सही होगा?


क. पक्षी

ख. गाय

ग. अनाथ

घ. किसान


उत्तर- अनाथ


27. ‘यह बालक सूर्यवंश में दागदार चंद्रमा की भांति हैI यह पूरी तरह मूर्ख, स्वतंत्र तथा अबोध हैI’ यह कथन किसने किसके लिए कहा है?


क. परशुराम ने लक्ष्मण के लिए

ख. विश्वामित्र ने लक्ष्मण के लिए

ग. परशुराम ने राम के लिए

घ. परशुराम ने विश्वामित्र के लिए


उत्तर- परशुराम ने लक्ष्मण के लिए



28. लक्ष्मण के अनुसार वीर पुरुष युद्ध भूमि में शत्रु को सामने पाकर क्या नहीं करते?


क. पहले प्रहार

ख. अपनी वीरता का वर्णन

ग. शांति का प्रदर्शन

घ. इनमें से कोई नहीं


उत्तर- अपनी वीरता का वर्णन


29. साधु-बालक के गुण-दोष का विचार नहीं करते- उपर्युक्त कथन किसने किसे कहा?


क. लक्ष्मण ने वशिष्ठ जी को

ख. राम ने परशुराम को

ग. विश्वामित्र ने परशुराम को

घ. लक्ष्मण ने परशुराम को


उत्तर- विश्वामित्र ने परशुराम को


30. चौपाई छंद मात्रिक छंद होता हैI यह चार पंक्तियों का होता हैI इसकी प्रत्येक पंक्ति में कितनी मात्राएँ होती है?


क. 13

ख. 12

ग. 11

घ. 16


उत्तर- 16


31. लक्ष्मण के उत्तर परशुराम जी के क्रोध रूपी अग्नि को किसके समान भड़का रहे थे?


क. दावानल

ख. बडवानल

ग. आहुति

घ. आँधी


उत्तर- आहुति


32. दोहा छंद में कितने चरण होते है?


क. दो

ख. तीन

ग. चार

घ. छह


उत्तर- दो


33. ‘विप्र बिचारि बचौं नृपद्रोहीI’ इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है?


क. अनुप्रास

ख. मानवीकरण

ग. रूपक

घ. अतिशयोक्ति


उत्तर- अनुप्रास

34. परशुराम अपने-आपको किस कुल का द्रोही मानते है?


क. ब्राह्मण

ख. वैश्य

ग. क्षत्रिय

घ. शुद्र


उत्तर- क्षत्रिय


35. तुलसीदास जी के अनुसार कुम्हड़बतियाँ किसे देखकर मुरझाती है?


क. सूर्य

ख. तरजनी

ग. अंधकार

घ. ऊख


उत्तर- तरजनी


36. ‘द्विजदेवता धरहि के बाढ़े’- यह कथन किसने किससे कहा?


क. विश्वामित्र

ख. लक्ष्मण

ग. श्रीराम

घ. राजा जनक


  उत्तर- लक्ष्मण


37. ‘गर्भन्ह के अर्भक दलन’ – में अर्भक का अर्थ है-


क. गंधक

ख. शत्रु

ग. बच्चा

घ. गधा


उत्तर- बच्चा


38. ‘भ्रूगुकुलकुतु’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?


क. विश्वामित्र

ख. वशिष्ठ

ग. परशुराम

घ. जनक


उत्तर- परशुराम


39.लक्ष्मण को शांत रहने का इशारा किसने किया?


क. श्रीराम

ख. जनक ने

ग. विश्वामित्र

घ. वशिष्ठ ने


उत्तर- श्रीराम

40. परशुराम ने किसके प्रेम के कारण लक्ष्मण का वध नहीं किया?


क. शिव के

ख. राम के

ग. पिता के

घ. विश्वामित्र के 


उत्तर- विश्वामित्र के


41. परशुराम का स्वभाव कैसा है?


क. उदार

ख. शांत

ग. क्रोधी

घ. चंचल


उत्तर- क्रोधी


42. सहस्त्रबाहु की भुजाओं को किसने काटा था?


क. लक्ष्मण ने

ख. परशुराम ने

ग. विष्णु ने

घ. शिव ने


उत्तर- परशुराम ने


43. परशुराम के वचन किसके समान कठोर है?


क. वज्र के

ख. लोहे के

ग. पत्थर के

घ. लोहे के


उत्तर- वज्र के


44. शूरवीर अपनी वीरता कहाँ दिखाते हैं?


क. घर में 

ख. युद्ध में

ग. बातों में

घ. इनमें से कोई नहीं


उत्तर- युद्ध में


45. लक्ष्मण का यह कथन ‘एक फूंक से पहाड़ उड़ाना’ परशुराम के किस गुण को दर्शाता है?


क. योद्धा

ख. कायर

ग. साहसी

घ. मूर्खता


उत्तर- योद्धा


46. जो सेवा का काम करे वो कौन कहलाता है?


क. नौकर

ख. सेवक

ग. चौकीदार

घ. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- सेवक


47. किसके कहने पर परशुराम ने अपनी माता का वध कर दिया था?


क. गुरु के

ख. पिता के

ग. प्रेयसी के

घ. विश्वामित्र के


उत्तर- पिता के


48. परशुराम भगवान शिव को क्या मानते हैं?


क. पिता

ख. ईश्वर 

ग. गुरु

घ. सेवक


उत्तर- गुरु


49. लक्ष्मण ने परशुराम के किस स्वभाव पर व्यंग्य किया है?


क. चाटुकारिता

ख. आलसीपन

ग. मधुर

घ. बड़बोलापन


उत्तर- बड़बोलापन


50. परशुराम के अनुसार लक्ष्मण इनमें से क्या है?

क. मूर्ख 

ख. कुबुद्धि

ग. कुटिल

घ. उपर्युक्त सभी


उत्तर- उपर्युक्त सभी



51. शूरवीर को अपने वीरता ___________ में प्रदर्शित करनी चाहिए.


क. स्वयंवर के समय

ख. अपने को औरों से बड़ा बताने के समय

ग. युद्ध भूमि में

घ. राजभवन में


उत्तर- युद्ध भूमि में


52. ‘तुम तौ कालु हांक जनु लावा’ पंक्ति मेंकौन सा अलंकार है?


क. उपमा

ख. उत्प्रेक्षा

ग. रूपक

घ. श्लेष


उत्तर- उत्प्रेक्षा


53.परशुराम ने गाधिसूनु का प्रयोग किसके लिए किया है?


क. स्वयं के लिए

ख. गुरु वशिष्ठ के लिए

ग. विश्वामित्र के लिए

घ. लक्ष्मण के लिए


उत्तर- विश्वामित्र के लिए (गाधिसूनु विश्वामित्र के पिता थे)


54. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ में किस छंद का प्रयोग हुआ है?


क. सवैया

ख. चौपाई

ग. दोहा

घ. चौपाई और दोहा दोनों


उत्तर- चौपाई और दोहा दोनों


55. परशुराम के सिर पर अभी किसका ऋण बाकी (शेष) था?


क. माता का

ख. पिता का

ग. गुरु का

घ. शिवजी का


उत्तर- गुरु का


56. लक्ष्मण ने ऋण चुकाने के लिए परशुराम को किसे बुलाने को कहा?


क. किसी मध्यस्थ को

ख. हिसाब-किताब के जानकार को

ग. अपने गुरु को

घ. राज दरबारियों को


उत्तर- हिसाब-किताब के जानकार को


57. लक्ष्मण के शब्द परशुराम के लिए _______________ थे.


क. क्रोध रूपी आग में जल के समान

ख. शीतलता प्रदान करनेवाले 

ग. जले पर जल छिडकने वाले

घ. क्रोध रूपी अग्नि में घी की आहुति के समान


उत्तर- क्रोध रूपी अग्नि में घी की आहुति के समान


58. राम के वचन परशुराम के लिए --------


क. जल के समान शीतल

ख. शहद के समान मधुर

ग. नीम के समान कड़वे

घ. कड़वी ककड़ी के समान


उत्तर- जल के समान शीतल


59. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ में किस रस की प्रमुखता है.


क. हास्य रस

ख. करुण रस

ग. शांत रस

घ. वीर रस


उत्तर- वीर रस


60. तुलसीदास का जन्म कब और कहाँ हुआ?


क. तुलसीदास का जन्म सन 1532 में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के राजापुर ग्राम में हुआ

ख. तुलसीदास का जन्म सन 1585 में उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ

ग. तुलसीदास का जन्म सन 1432 में उज्जैन में हुआ

घ. तुलसीदास का जन्म सन 1532 में राजस्थान के जयपुर में हुआ


उत्तर- तुलसीदास का जन्म सन 1532 में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के राजापुर ग्राम में हुआ



61. तुलसीदास किस शाखा के प्रतिनिधि कवि थे?


क. कृष्ण भक्ति धारा

ख. राम भक्ति धारा

ग. शिव भक्ति धारा

घ. वल्लभ मार्गी भक्ति धारा


उत्तर- राम भक्ति धारा



62. तुलसीदास ने अपने काव्य में किस भाषा का प्रमुखता से प्रयोग किया है?


क. ब्रज भाषा

ख. अवधी भाषा

ग. खडी भाषा

घ. राजस्थानी


उत्तर- अवधी भाषा


63. ‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ में किस घटना के कारण विवाद हो रहा है?


क. अपनी- अपनी वीरता प्रदर्शन को लेकर

ख. शिवजी के धनुष टूटने के कारण

ग. लक्ष्मण की उदंडता के कारण

घ. परशुराम के बडबोलेपन के कारण


उत्तर- शिवजी के धनुष टूटने के कारण


64. ‘का छति लाभ जून धनु तोरे’ यहाँ ‘जून’ शब्द का क्या अर्थ है?


क. जून का महिना

ख. जीर्ण

ग. जून का धनुष

घ. सम्मानित


उत्तर- जीर्ण


65. राम ने धनुष किस धोखे  से छू लिया था?


क. कि धनुष बहुत मजबूत है

ख. कि धनुष एकदम नया है

ग. कि धनुष उससे उठेगा नहीं

घ. कि धनुष बहुत भरी है


उत्तर- कि धनुष बहुत मजबूत है



जय हिन्द

---------------------


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online