शब्द-युग्म - परिभाषा, अर्थ, भेद एवं उदाहरण | Shabd Yugm
शब्द-युग्म | Shabd Yugm in Hindi
सामान्यतः बातचीत करते समय या लिखते समय हम कई बार अपनी बातों को प्रभावशाली बनाने के लिए वाक्य में एक ही शब्द को लगातार दो बार बोलते हैं या दो समानार्थी शब्दों या दो विलोम शब्दों को साथ-साथ बोलते या प्रयोग कर लेते हैं।
जैसे-
वह बार-बार मुझे देख रहा था।
रवि के पास पर्याप्त धन-संपदा है।
इस व्यापर में मुझे कुछ भी हानि-लाभ नहीं हुआ।
मोहन ने अपनी बची-खूची ज़मीन भी दान कर दी।
इन वाक्यों में क्रमश: बार-बार, धन-संपदा, हानि-लाभ तथा बची-खुची ऐसे शब्द हैं, जो साथ-साथ प्रयोग हो रहे हैं और इनसे वाक्य प्रभावशाली बन रहे हैं। अतः इस प्रकार के ऐसे शब्दों को शब्द-युग्म कहते हैं।
शब्द-युग्म की परिभाषा-
जब दो शब्दों को एक जोड़े के रूप में प्रयोग किया जाता है, तो उन्हें 'शब्द-युग्म' कहते हैं।
शब्द-युग्म का अर्थ-
युग्म ' का अर्थ है-जोड़ा।
शब्द-युग्म के कुछ उदाहरण
हरे-हरे,
आते-जाते,
अस्त-व्यस्त,
तितर-बितर
तरह-तरह आदि।
शब्द-युग्म के भेद / प्रकार
शब्द-युग्म के 6 भेद होते हैं-
(क) पुनरुक्त
(ख) सजातीय या समवर्गीय
(ग) समानार्थक
(घ) विपरीतार्थक
(ड) समानार्थक-निरर्थक
(च) निरर्थक
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...