Sidharth Shukla Death: Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत

Sidharth Shukla Death: आज  यानि 02 सितम्बर 2021 TV की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला जी की उम्र 40 साल थी. आज उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था,जहां उनकी मौत हो गई. 

आज Bollywood जगत से बहुत ही दुखद खबर है. TV जगत के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है.आपको बता दें की सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र अभी बस 40 साल थी.

अब तक जो जानकारी  सामने आई है उसके मुताबिक हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी मौत हुई है. आज उनको हार्ट अटैक के बाद आज तुरंत उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.आधिकारिक रुप से मुंबई पुलिस ने उनके मौत की जानकारी दी है.

2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था.बालिका वुध से फेमस होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए. बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया था और Bollywood जगत में भी उनका नाम था. 

यह दुःखद खबर मिलने के बाद पूरी Bollywood इंडस्ट्री सदमे में है. पुरे Social  Media उनके Fans और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने पुरे देश को गम में डुबो दिया है.

Big Boss 13 में आने की बाद उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी .Big Boss 13 पुरे देश और विदेश में उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया. दोनों हाल ही में बिग बॉस OTT में भी नज़र आए थे और Sidharth Shukla Big Boss 13 की विजेता भी रह चुके है 

सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे. उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को भी होस्ट किया था. 

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था.अपने पिता जी को उन्होंने अपने मॉडलिंग के दिनों में ही खो दिया था. 

इतना बड़ा Shock है सभी Fans के लिए की ,अभी तक फैंस ये मानने को तैयार नहीं है कि Sidharth Shukla हमारे बीच नहीं रहे.


हे भगवान, यह वास्तव में चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाली ख़बर है, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना है 🙏🙏ॐ शांति 

Siddharth Shukla Biography In Hindi

नाम [Name] : सिद्धार्थ शुक्ला

उपनाम [Nick Name] : सिड

जन्म दिवस [Birth Day] : 12 दिसंबर 1980

Rest In Peace : 02 सितंबर 2021

आयु [Age] : 40 

जन्म स्थान [Birth Place] : मुंबई महाराष्ट्र

स्कूल [School] : सेवियर हाई स्कूल फोर्ट

पढ़ाई [Study] : इंटीरियर डिजाइनिंग

पैशा [Occupation] : अभिनेता

शोक [Hobby] : वेटलिफ्टिंग

राष्ट्रियता [Nationality] : भारतीय

धर्म [Religious] : हिन्दू

जाति [Caste] : ब्राह्मण 

सैलरी [Salary] : 60 हजार प्रति एपिसोड

वैवाहिक जीवन : नहीं




Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online