Vachya Hindi Grammar | Vachya Hindi Grammar Class 10 Tricks | वाच्य हिंदी व्याकरण

Vachya Hindi Grammar | Vachya Hindi Grammar Class 10 Tricks | वाच्य हिंदी व्याकरण






परिभाषा

क्रिया के जिस रूपांतरण से यह जाना जाए की क्रिया द्वारा किए गए विधान का केंद्र बिंदु कर्ता है, कर्म है, अथवा क्रिया भाव, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के तीन प्रकार हैं-
1. कर्तृवाच्य।
2. कर्मवाच्य।
3. भाववाच्य।

(1) कर्तृवाच्य 

\ जिस वाक्य में वाच्य बिंदु कर्ता  है उसे कर्तृवाच्य कहते है।

जैसे-
राम पुस्तक पढ़ता है।
मोहन साइकिल चलाता है।


(2) कर्मवाच्य 

जहां वाच्य बिंदु, कर्ता न होकर 'कर्म' हो वहां कर्मवाच्य होता है।

जैसे-
राम से पुस्तक पढ़ी जाती है।
मोहन से साइकिल चलाई जाती है।

(3) भाववाच्य

जिस वाक्य में वाच्य-केंद्र क्रिया हो, अर्थात जहां न कर्ता की प्रधानता हो, न कर्म की, बल्कि जहां 'क्रिया का भाव' ही मुख्य हो उसे भाववाच्य कहते हैं।

जैसे:
बच्चों से घूमा जा रहा है।
कुणाल द्वारा भागा जाएगा।

टिप्पणी- 
कर्तृवाच्य में क्रिया सकर्मक और अकर्मक दोनों हो सकती है, किन्तु कर्मवाच्य में केवल सकर्मक, और भाववाच्य में अकर्मक होती है।



कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य

1. सरोज पत्र लिखती है।
1. सरोज से पत्र लिखा जाता है।

2. बच्ची ने गुड़िया को सुला दिया।
2. बच्ची द्वारा गुड़िया को सुला दिया गया।

3. रोहन खाना नहीं खाएगा।
3. रोहन द्वारा खाना नहीं खाया जाएगा।


4. हम इस काम को नहीं कर सकते।
4. हमारे द्वारा इस काम को नहीं किया जा सकता।


5. ऋतिक टहनी तोड़ेगा।
5. ऋतिक से टहनी तोड़ी जाएगी।


6. सुरेश चित्र बनाता है।
6. सुरेश से चित्र बनाया जाता है।


7. मैंने भोजन खाया।
7. मेरे द्वारा भोजन खाया गया।


8. प्रजा को कष्ट दिया
8. प्रजा को कष्ट दिया गया।


9. डॉक्टर दवाई बांट रहे है।
9. डॉक्टर से दवाई बांटी जा रही है।


10. वह नजारा देख नहीं सका
10. वह नजारा देखा नहीं गया



कर्तृवाच्य से भाववाच्य

1. मनीष बाहर सो रहा है।
1. मनीष से बाहर सोया जा रहा है।


2. चील आकाश में उड़ चुके हैं।
2. चील द्वारा आकाश में उड़ा जा चुका है।


3. क्या सुरेश खेलेगा?
3. क्या सुरेश से खेला जाएगा?


4. वह सो गया।
4. उसके द्वारा सोया गया।


5. घनश्याम चल रहा था।
5. घनश्याम द्वारा चला जा रहा था।


6. मैं सोच रहा हूँ।
6. मुझसे सोचा जा रहा है।


7. साक्षी बैठ नहीं सकी।
7. साक्षी द्वारा बैठा नहीं जा सका।


8. चलो, अब सोयें।
8. चलो, अब सोया जाए।


9. बहु लड़ नहीं सकी।
9. बहु द्वारा लड़ा नहीं जा सका।


10. खरगोश दौड़ रहा था।
10. खरगोश से दौड़ा जा रहा था।



कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य बनाना-



1. बच्चे से कहानी सुनाई जाएगी।

1. बच्चा कहानी सुनाएगा।



2. मां द्वारा मिठाई बनाई जाती है।

2. मां मिठाई बनाती है।



3. रोहन से मूर्ति बनाई जाती है।


3. रोहन मूर्ति बनाता है।



4. निकिता द्वारा भोजन बनाया गया।

4. निकिता ने भोजन बनाया ।



5. गरीबों में जूते बांटे गए।


5. गरीबों में जूते बाटें।




भाववाच्य से कर्तृवाच्य बनाना-



1. बच्चे से खूब खिलखिलाया गया।

1. बच्चा खूब खिलखिलाया ।




2. हमसे रहा नहीं गया।

2. हम रह नहीं पाए।



3. हनी से हंसा जाता है।

3. हनी हंसता है।



4. उससे रोया भी नहीं जा सका।

4. वह रो भी नहीं सकी।



5. सरिता से घर में सोया जाता है।

5. सरिता घर में सोती है ।





धन्यवाद...!!!

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online