विलोम / विपरीतार्थक शब्द - परिभाषा, अर्थ और उदाहरण | Vilom Shabd in Hindi
विलोम शब्द
किसी भी भाषा में विलोम शब्द [Vilom Shabd] का अपना अधिक महत्त्व होता है। जब भाषा में 'विलोम शब्द' या "विपरीतार्थक शब्द" का प्रयोग किया जाता है तो उसमे अलग ही सौंदर्य उत्पन्न होता है। हिंदी सामान्य बोलचाल भाषा में विलोम शब्द अधिक से अधिक प्रयोग किया जाते हैं।
Class 1 से 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 तक, प्रत्येक बोर्ड तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में विलोम शब्द पर आधारित प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। इसलिए हमने यहाँ विलोम / विपरीतार्थक शब्द - विलोम शब्द की परिभाषा, अर्थ और उदाहरण के साथ समझाने का प्रयास किया है।
आइए जानते है कि विलोम / विपरीतार्थक शब्द या विलोमार्थी शब्द क्या है? ये कैसे बनते है? विलोम / विपरीतार्थक शब्द की परिभाषा और उदाहरण समझने का प्रयास करते हैं।
विलोम / विपरीतार्थक शब्द का क्या अर्थ होता है?
विलोम शब्द का अर्थ है-
विलोम / विपरीतार्थक शब्द का अर्थ होता है- "उल्टा या विपरीत। "
विलोम / विपरीतार्थक शब्द की परिभाषा क्या है?
विलोम शब्द की परिभाषा ?
एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा, अर्थ बतलाने वाले शब्द, विलोम शब्द (Vilom Shabd) कहलाते हैं। इसे "विपरीतार्थक शब्द" भी कहते हैं। जैसे: उदाहरण के लिए-
'आज' का विलोम शब्द 'कल'
'यश' का विलोम शब्द 'अपयश'
'आदान' का विलोम शब्द 'प्रदान',
'प्यार' का विलोम शब्द 'घृणा',
'शुभ' का विलोम शब्द 'अशुभ',
'विरोध ' का विलोम शब्द 'समर्थन / सहमत',
'कठोर' का विलोम शब्द 'कोमल',
'कर्म' का विलोम शब्द 'अकर्म',
'आकर्षण' का विलोम शब्द 'विकर्षण',
आदि।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...