गुलिया क्रिकेट अकादमी ने अयाज़ क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

फरीदाबाद ( abtaknews.com ) 07अक्टूबर,2021: 7th ऑल इंडिया रविंद्र फागना यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में   गुलिया क्रिकेट अकादमी ने अयाज़ क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। यह मुकाबला पाली रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी स्थित मैदान पर खेला गया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और यह मैच  अयाज़ क्रिकेट क्लब और गुलिया क्रिकेट अकादमी के साथ खेला गया। गुलिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्यण लिया।   #cricketnews #faridabad #allindiaravindrafagnayouthcrickettournament

अयाज़ क्रिकेट क्लब की ओर से  बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 33.2  ओवर में 10 विकेट पर 155 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए इम्तियाज़ ने 68 रन, रेहान ने 40 रन , राज सिंह ने 12 रन  बनाए | गुलिया क्रिकेट अकादमी  की और से गेंदबाजी करते हुए यशदीप ने 4 विकेट ली , भीम और तनिशा ने 2 - 2 विकेट ली, पंकज और देवराज ने 1 - 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुलिया क्रिकेट अकादमी  ने 30.2 ओवर में 4  विकेट में  157 रन बनाकर  जीत हासिल की और टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए गर्व ने 46 रम , सिकन्दर ने 40 रन , हर्षित ने 34 रन , वरुण ने 16 रन बनाए । अयाज़ क्रिकेट क्लब टीम की और से गेंदबाज़ी करते हुए हरिओम ने 2 विकेट , इम्तियाज और सूरज ने 1 - 1 विकेट ली ।  इस मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार ने यशदीप अहलावत को दिया गया ( गुलिया क्रिकेट अकादमी  से )

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online