BF 16 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था, FIR दर्ज
ग्वालियर। छत के रास्ते आया पड़ोसी किशोरी को उठा ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसोद गांव की है। वारदात के बाद भी आरोपी पीडि़ता को धमका रहा था और उसकी सगाई हुई तो सगाई तुडवा दी। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसोद निवासी सोलह वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व वह घर पर अकेली थी तो पास ही रहने वाला नरेश कुशवाह छत के रास्ते आया और छात्रा को घर से उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
बदनामी के डर से छात्रा ने इसकी शिकायत नहीं की तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा और अब जब उसकी सगाई हुई तो वहां पर भी बदनाम कर आया है। इसका पता चलते ही छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकयत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...