BF ने नशीला समोसा खिला कर रेप किया: नर्सिंग छात्रा का आरोप

भोपाल के मिसरोद में नर्सिंग छात्रा के साथ जिम ट्रेनर ने दुष्कर्म कर लिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि रेप के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। सुधार होने के बाद उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलत: नसरूल्लागंज की रहने वाली 18 साल की युवती मिसरोद में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। उसने इसी साल एडमिशन लिया है। महीनेभर पहले इंस्टाग्राम के जरिए जिम ट्रेनर अरविंद अहिरवार (22) से उसकी दोस्ती हुई थी। अरविंद मिसरोद के ही कोड़ी गांव का रहने वाला है। दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। दोनों का प्रेम-प्रसंग चलने लगा।

इसी बीच, युवक ने उसे मिसरोद में किराए से रूम दिला दिया। छात्रा के रूम पर आरोपी आने-जाने लगा। 9 सितंबर को आरोपी समोसा लेकर पहुंचा। युवती का कहना है कि समोसा खाने के बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान, आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध किया। इस पर अरविंद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अरविंद ने उसे धमकाया कि वह पुलिस से शिकायत करेगी, तो ठीक नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online