Hindi class 12th

"" बहादुर " ( कहानी ) ◇◇ [ अमरकांत ] अमरकान्त जी द्वारा कहानी ' बहादुर' एक मध्यवर्गीय परिवार में नौकर के साथ परिजनों द्वारा किये गये अत्यधिक क्टु व्यवहार की कहानी है। लेखक ने स्वयं को कहानी का पात्र बनाते हुए कहानी की आत्मकथात्मक रूप में रचना की है। अपने से सम्पन्न रिश्तेदारों के घर नौकर द्वारा जुटाई सुविधा एवं शान को देखकर लेखक की पत्नी निर्मला स्वयं भी एक नौकर रखना चाहती है। बहादुर नेपाल का 12-13 वर्ष का लड़का है, जो अपनी माँ के दुर्व्यवहार से तंग आकर घर छोड़कर शहर चला जाता और निर्मला के परिवार में नौकर रख लिया जाता है। निर्मला और उसका परिवार बहादुर के प्रति पहले तो अच्छा व्यवहार करते हैं, परन्तु धीरे-धीरे कठोरता बरतने लगते हैं। वह घर का सारा कार्य करता है, इसके बावजूद उसके साथ गाली-गलौज से मारपीट तक की नौबत आ जाती है। झूठी चोरी का इल्जाम लगाकर उसे अपमानित किया जाता है और पीटा जाता है। अन्ततः बहादुर घर छोड़कर चला जाता है। अब परिवार के सभी सदस्य उसे ढूढ़ते है ; उसके कारण सब आराम के आदी हो चुके हैं। बहादुर की उपयोगिता देखकर सभी अब अपना घरेलू कार्य करने से घबराते है, बहादुर के घर छोड़ जाने पर वे सभी पश्चाताप करते है तथा अच्छा व्यवहार करने की सोचते है। परन्तु अब पछतायै होत क्या, जब चिड़िया चुग गयी खेत। ( PLEASE SUBSCRIBE MY YOUTUBE CHANNEL student, powereducationpoint...................??????????)

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online