past perfect tense ;( पास्ट परफेक्ट टेंस ), past perfect tense examples
Past perfect tense
(a). जिस tense से बीते हुए समय में कार्य की समाप्ति का बोध हो उसे past perfect tense ( पास्ट परफेक्ट टेंस ) कहते हैं ।
(b) हिंदी वाक्य की पहचान – मुख्य क्रिया में चूका, चुके, चुकी लगे रहते हैं । कभी-कभी कर्ता में ये चिन्ह रहे तो मुख्य क्रिया में अकारांत, इकारांत, एकारात लगे रहते हैं तथा कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया था, थे, थी लगे रहते हैं।
जैसे – मैं पत्र लिख चुका था ।
उसने किताब पढ़ी थी।
(c). अंग्रेजी बनाने का नियम – पहले कर्ता (subject) की अंग्रेजी लिख कर तब had लिख कर तब मुख्य क्रिया का तीसरा रूप (PV³) लिख देते हैं। कर्म रहने पर अंत में उसकी अंग्रेजी लिख दी जाती है ।
S + had + PV³ + O.
मैं पत्र लिख चुका था। I had written a letter.
उसने किताब पढ़ी थी। He/ she had read a book.
कभी-कभी वाक्य ऐसा भी रहता है । जैसे – डॉक्टर के आने के पहले रोगी मर चुका था । इस तरह के वाक्य रहने पर पहले भाग ( 1st clause ) के अनुवाद अंत में past indefinite के रूप में होता है। तथा दूसरे भाग ( २nd clause ) का अनुवाद शुरू में past perfect के रूप में होता है इसलिए दिए गए वाक्य का अंग्रेजी अनुवाद इस प्रकार है–The patient had died before the doctor come.
Negative वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम–
मैं पत्र नहीं लिख चुका था। I had not written a letter
उसने किताब नहीं पढ़ी थी He/ she had not read a book.
Interrogative वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम –
Had + S + PV³ + O + ?
क्या मैं पत्र लिख चुका था ? Had I written a letter?
क्या उसने किताब पढ़ी थी Had He/ she read a book?
Interrogrative negative वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम –
Had + S + not + PV³ + O + ?
क्या मैं पत्र नहीं लिख चुका था? Had I not written a letter?
क्या उसने किताब नहीं पढ़ी थी ? Had He/ she not read a book?
Read more
- Definition of English gramma
- English सीखने का शुरुआती तरीका :- एकदम स्टार्टिंग से इंग्लिश सीखे
- Parts of speech
- Time and Tense ( टाइम एंड टेंस ) – समय और काल
- Present Indefinite Tense ( सामान्य वर्तमान काल)
- Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
- Present Perfect Tense ( पूर्ण वर्तमान काल )
- Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण वर्तमान होते हुए अपूर्ण काल)
- Past Indefinite Tense ( सामान्य भूत काल )
- Past Continuous Tense (अपूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Tense ( पूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भूतकाल काल)
- Future Indefinite Tense ( सामान्य भविष्य काल )
- Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Tense ( पूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भविष्य काल)
- English सीखने का शुरुआती तरीका :- एकदम स्टार्टिंग से इंग्लिश सीखे
- Definition of English grammar
- Article ( आर्टिकल )
- Number ( वचन )
- Parts of speech ( कथन के खण्ड )
- Case ( कारक )
- Subject - Verb Agreement
- Sentence ( सेंटेंस ) – वाक्य
- Mood ( मूड ) – अवस्था
- Noun - संज्ञा
- Voice Voice (वाच्य)
- Pronoun – सर्वनाम
- Verb क्रियाा
- Time and Tense - समय और काल
- Adverb
- Number - singular and plural number
- Adjective

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...