Remove 'too'
Remove 'too'
बहुत से वाक्यों (Sentences ) में Single 'too' का प्रयोग किया जाता है तथा इसके बाद कोई verb या adjective रहे तो 'too' हटाने का नियम–
(i) too को हटा दिया जाता है।
(ii) adjective या adverb को comparative degree में बदल दिया जाता है तथा 'than' का प्रयोग करते हैं।
(iii) उसके बाद अर्थानुसार it is/was/will be proper का प्रयोग करते हैं।
जैसे– Tea is too hot.
Tea is hotter than it is proper.
He was too weak.
He was weaker than it was proper.
कुछ वाक्यों में 'too' के बाद Infiitive का प्रयोग किया जाता है तो दोनों too, to हटाने का नियम
(i) 'too' को हटाकर so का प्रयोग किया जाता है
(ii) इसके बाद adjective या adverb को लिख देते हैं।
(iii) उसके बाद the........... can not that ............ could not का प्रयोग किया जाता हैं।
जैसे-
Ram is too fat to run.
Ram is so fat that he cannot run.
He was too weak to move.
He was so weak that he could not move,
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...