विराम-चिह्न: परिभाषा, अर्थ, प्रकार & उदाहरण | Viram Chinh in Hindi
विराम-चिह्न | Viram Chinh in Hindi
शब्दों और वाक्यों का परस्पर सम्बन्ध बताने तथा किसी विषय को भिन्न-भिन्न भागों में बाटने और पढ़ने में ठहरने के लिए, लेखों में जिन चिन्हों का उपयोग किया जाता है, उन्हें विराम चिह्न कहते हैं।
विराम चिह्नों का विवेचन अंग्रेजी भाषा के English Grammar से लिया गया है । हिंदी भाषा में विराम चिह्नों का उपयोग इतना बढ़ गया है कि इसको ग्रहण करने में कोई सोच-विचार हो ही नहीं सकता, कई विराम चिह्नों के उपयोग में बड़ा मतभेद है, और जिस नियमशीलता से अंग्रेजी में इन चिह्नों का उपयोग होता है, वह हिन्दी में आवश्यक नहीं समझी जाती।
विराम-चिह्न का अर्थ-
विराम-चिहन दो शब्दों से मिलकर बना है "विराम + चिह्न"। “विराम” का शाब्दिक अर्थ है- रुकना, ठहराव, आराम, विश्राम। और “चिह्न” का अर्थ है- निशान।
इस प्रकार, विराम-चिह्न का अर्थ हुआ- ठहराव अथवा रुकने के लिए प्रयोग किए जाने वाले चिह्न।
विराम-चिह्न की परिभाषा-
"भाषा में वक्ता या लेखक द्वारा अपने भावों को लिखते या बोलते समय विरामों को प्रकट करने के लिए जिन चिहनों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें 'विराम-चिह्न' कहते हैं।"
जैसे: रोको मत, जाने दो। रोको, मत जाने दो।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...