राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 और 2021 सूची : विजेताओं को मिली ट्रॉफियां
• खेल एवं युवा मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 और 2021 के विजेताओं को ट्रॉफियां सौंपीं
खेल मंत्रालय ने 1 नवंबर 2021 को गत वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं को ट्राफियां सौंपी। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के सभी विजेताओं को पहले ही नकद पुरस्कार प्रदान किए गए थे, लेकिन उन्होंने गत वर्ष के आयोजन के दौरान ट्राफियां और प्रशस्ति पत्र प्राप्त नहीं किए थे, पुरस्कार विजेताओं ने 29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति भवन में वर्चुअल माध्यम (कोविड-19 महामारी के कारण) से विशेष रूप से आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति से ये पुरस्कार प्राप्त किए थे।
13 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 प्रदान किए गए।
मुकुंदकम शर्मा (उच्च्तम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश) की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने प्राप्त आवेदनों पर विचार करके इन खिलाड़ियों का चयन किया।
29 अगस्त, 2020 को, खेल मंत्रालय ने कुल 74 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए थे, जिसमें 05 राजीव गांधी खेल रत्न और 27 अर्जुन पुरस्कार शामिल हैं।
• राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 विजेताओं की सूची
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (05) -
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 4 वर्षों की अवधि में एक खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
1. रोहित शर्मा (क्रिकेट)
2. मरियप्पन थंगावेलु (पैरा-एथलेटिक्स)
3. मनिका बत्रा (टेबल टेनिस)
4. विनेश फोगाट (कुश्ती)
5. रानी रामपाल (हॉकी)
अर्जुन पुरस्कार (27) -
अर्जुन पुरस्कार लगातार 4 वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने के लिए कोचों को जाता है।
1. अतनु दास (तीरंदाजी)
2. दुती चंद (एथलेटिक्स)
3. सात्विक साईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)
4. चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन)
5. विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल)
6. मनीष कौशिक (मुक्केबाजी)
7. लोवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
8. ईशांत शर्मा (क्रिकेट)
9. दीप्ति शर्मा (क्रिकेट)
10. सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी)
11. संदेश झिंगन (फुटबॉल)
12. अदिति अशोक (गोल्फ)
13. आकाशदीप सिंह (हॉकी)
14. दीपिका (हॉकी)
15. दीपक (कबड्डी)
16. काले सारिका सुधाकर (खो-खो)
17. दत्तू बबन भोकानल (रोइंग)
18. मनु भाकर (निशानेबाजी)
19. सौरभ चौधरी (निशानेबाजी)
20. मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस)
21. दिविज शरण (टेनिस)
22. शिव केशवन (शीतकालीन खेल)
23. दिव्या काकरान (कुश्ती)
24. राहुल अवारे (कुश्ती)
25. सुयश नारायण जाधव (पैरा-तैराकी)
26. संदीप (पैरा-एथलेटिक्स)
27. मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)
द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफ-टाइम श्रेणी) (08) -
1. धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी)
2. पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स)
3. शिव सिंह (मुक्केबाजी)
4. रोमेश पठानिया (हॉकी)
5. कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी)
6. विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा भारत्तोलन)
7. नरेश कुमार (टेनिस)
8. ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)
द्रोणाचार्य (नियमित श्रेणी) (05) -
1. जूड फेलिक्स (हॉकी)
2. योगेश मालवीय (मल्लखंभ)
3. जसपाल राणा (निशानेबाजी)
4. कुलदीप कुमार हांडू (वुशु)
5. गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)
ध्यानचंद पुरस्कार (15) -
ध्यानचंद पुरस्कार खेलों के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।
1. कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स)
2. जिन्सी फिलिप्स (एथलेटिक्स)
3. प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन)
4. तृप्ति मुर्गंडे (बैडमिंटन)
5. एन उषा (मुक्केबाजी)
6. लाखा सिंह (मुक्केबाजी)
7. सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल)
8. अजीत सिंह (हॉकी)
9. मनप्रीत सिंह (कबड्डी)
10. जे रंजीत कुमार (पैरा-एथलेटिक्स)
11. सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन)
12. मंजीत सिंह (रोइंग)
13. स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी)
14. नंदन बल (टेनिस)
15. नेतरपाल हुड्डा (कुश्ती)
तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड (07) -
1. अनीता देवी (लैंड एडवेंचर)
2. कर्नल सरफराज सिंह (लैंड एडवेंचर)
3. टका तमुत (लैंड एडवेंचर)
4. केवल हिरेन कक्का (लैंड एडवेंचर)
5. सतेंद्र सिंह (वॉटर एडवेंचर)
6. गजानंद यादव (एयर एडवेंचर)
7. स्वर्गीय मगन बिसा (लाइफ टाइम अचीवमेंट)
मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी (01) -
अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी दी जाती है।
1. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (04) -
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार कॉर्पोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में) और ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
1. नवोदित एवं युवा प्रतिभा की पहचान और प्रशिक्षण - लक्ष्य इंस्टीट्यूट, सेना खेल संस्थान।
2. कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन - तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड।
3. खिलाड़ियों को रोजगार और खेल कल्याण उपाय - वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड।
4. विकास के लिए खेल - अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (IISM)
• राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 विजेताओं की सूची
• 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 प्रदान किए जाएंगे।
• खेल और स्पर्धाओं 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा।
(1) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
1. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
2.रवि कुमार (कुश्ती)
3.लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी)
4.पीआर श्रीजेश (हॉकी)
5. अवनि लेखरा (पैरा शूटिंग)
6.सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स)
7.प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन)
8.कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन)
9. मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग)
10.मिताली राज (क्रिकेट)
11.सुनील छेत्री (फुटबॉल)
12. मनप्रीत सिंह (हॉकी)
(2) खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार
1. अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स)
2. सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी)
3. शिखर धवन (क्रिकेट)
4. चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी (तलवारबाजी)
5. मोनिका (हॉकी)
6. वंदना कटारिया (हॉकी)
7. संदीप नरवाल (कबड्डी)
8. हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब)
9. अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी)
10. अंकिता रैना (टेनिस)
11. दीपक पूनिया (कुश्ती)
12. दिलप्रीत सिंह (हॉकी)
13. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
14. रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी)
15. सुरेंद्र कुमार (हॉकी)
16. अमित रोहिदास (हॉकी)
17. बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी)
18. सुमित (हॉकी)
19. नीलकांत शर्मा (हॉकी)
20. हार्दिक सिंह (हॉकी)
21. विवेक सागर प्रसाद (हॉकी)
22. गुरजंत सिंह (हॉकी)
23. मनदीप सिंह (हॉकी)
24. शमशेर सिंह (हॉकी)
25. ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी)
26. वरुण कुमार (हॉकी)
27. सिमरनजीत सिंह (हॉकी)
28. योगेश कथूनिया पैरा (एथलेटिक्स)
29. निषाद कुमार पैरा (एथलेटिक्स)
30. प्रवीण कुमार पैरा (एथलेटिक्स)
31. सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन)
32. सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी)
33. भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस)
34. हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी)
35. शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
(3) खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार
खेल और स्पर्धाओं के उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार' खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट एवं मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए कोचों को दिया जाता है।
(क) लाइफ-टाइम श्रेणी (कोच)
1. टी. पी. औसेफ (एथलेटिक्स)
2. सरकार तलवार (क्रिकेट)
3. सरपाल सिंह (हॉकी)
4. आशान कुमार (कबड्डी)
5. तपन कुमार पाणिग्रही (तैराकी)
(ख) नियमित श्रेणी (कोच)
6. राधाकृष्णन नायर पी (एथलेटिक्स)
7. संध्या गुरुंग (बॉक्सिंग)
8. प्रीतम सिवाच (हॉकी)
9. जय प्रकाश नौटियाल (पैरा शूटिंग)
10. सुब्रमण्यम रमन (टेबल टेनिस)
(4) खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
'खेल और स्पर्धाओं में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार' उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है।
1. लेखा केसी (बॉक्सिंग)
2. अभिजीत कुंते (शतरंज)
3. दविंदर सिंह गरचा (हॉकी)
4. विकास कुमार (कबड्डी)
5. सज्जन सिंह (कुश्ती)
(5) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021
'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत NGO को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021 के लिए अनुशंसित संस्था
1. नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान एवं उसका विकास करना
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान
2. कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
(6) मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2021
पंजाब विश्वविद्यालय - चंडीगढ़
Also Read :
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...