पद्म पुरस्कार 2020 और 2021 : राष्ट्रपति ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्‍द ने 8 नवम्‍बर, 2021 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2020 के लिए 04 पद्म विभूषण, 08 पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

8 नवंबर, 2021 शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह- II में वर्ष 2020 के लिए 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस प्रकार वर्ष 2020 के लिए कुल 145 पद्म पुरस्कार वितरण किए गए।

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले,  विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि में प्रदान किए जाते हैं।

'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्मश्री’ किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

पद्म पुरस्कार हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। राष्‍ट्रपति द्वारा ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल माह में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाते है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण पद्म पुरस्कार अप्रैल माह में नहीं दिया जा सका था।

• पद्म पुरस्कार 2020 एक नजर में

* सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण पुरस्कार

* भारत की पहली महिला एयर मार्शन डॉक्टर पद्मा बंदोपाध्याय को चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार

* कला के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के जाने-माने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, बिहार से पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण

* सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार

* टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार

* अभिनेत्री कंगना रनौट और सरिता जोशी को पद्म श्री पुरस्कार
ICMR के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक, डॉ रमन गंगाखेडकर को पद्म श्री पुरस्कार 

* गायक अदनान सामी और सुरेश वडकर को पद्म श्री पुरस्कार

* बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम को पद्म विभूषण पुरस्कार

* राजस्थान के डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्म श्री पुरस्कार

* बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण पुरस्कार

• पद्म पुरस्कार 2020 विजेताओं की सूची

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 145 लोगों को सम्मानित किया गया।

नागरिक अलंकरण समारोह-I (08.11.2021)

 नागरिक अलंकरण समारोह-II (08.11.2021)

• पद्म पुरस्कार 2021

09 नवंबर 2021 को वर्ष 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस सूची में 07 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में से 29 महिलाएं हैं, 16 को मरणोपरांत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और एक ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता है। इन पुरस्कारों में विदेशी श्रेणी (जैसे - NRI, PIO और OCI) में 10 व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया है।

वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक कलाकार एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तरुण गोगोई (मरणोपरांत), राम विलास पासवान (मरणोपरांत) और सुमित्रा महाजन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

राजस्थान से 3 व्यक्तियों को पद्म श्री पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। डॉ अर्जुन सिंह शेखावत (साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में), लाखा खान (कला क्षेत्र में), पर्यावरणविद् श्यामसुंदर पालीवाल (समाज सेवा क्षेत्र में)।

• पद्म विभूषण पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाले

1. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (पब्लिक अफेयर्स)

2. एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) - कला के क्षेत्र में

3. सुदर्शन साहू (कला के क्षेत्र में)

4. बी बी लाल (पुरातत्व)

5. मौलाना वहीद्दुीन खान (अध्यात्मवाद)

6. डॉक्टर मोनप्पा हेगडे (मेडिसिन)

7. नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और इंजीनियरिंग)

• पद्म भूषण पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाले

1. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (पब्लिक अफेयर्स)

2. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (पब्लिक अफेयर्स)

3. नृपेंद्र मिश्रा (सिविल सेवा)

4. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) - पब्लिक अफेयर्स

5. धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) - अध्यात्मवाद

6. कृष्णन नायर शांतकुमारी (कला)

7. चंद्रशेखर कंबरा (साहित्य एंव शिक्षा)

8. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत) - पब्लिक अफेयर्स

9. रजनीकांत देवीदास (व्यापार और उद्योग)

10. तरलोचन सिंह (पब्लिक अफेयर्स)

• पद्म पुरस्कार 2021 विजेताओं की सूची

नागरिक अलंकरण समारोह-I (09.11.2021)

Also Read :

1. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online