दरोगा भर्ती गोपनीय, लिपिक व लेखा संवर्ग 2020 : चार और पांच दिसंबर को होगी आनलाइन परीक्षा
दरोगा भर्ती गोपनीय, लिपिक व लेखा संवर्ग 2020 : चार और पांच दिसंबर को होगी आनलाइन परीक्षा
दरोगा भर्ती एएसआई गोपनीय, एएसआई लिपिक और एएसआई लेखा संवर्ग के लिए परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उक्त तीनों पदों के लिए कुल 1329 पदों के लिए परीक्षा चार और पांच दिसंबर को दो-दो पालियों में होगी। हर पाली ढाई-ढाई घंटे की होगी।
पहले सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक और फिर दोपहर बाद ढाई बजे से पांच बजे तक आनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बना गए हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि बिना आधार कार्ड के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आधार कार्ड की छायाप्रति भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर लेकर आनी होगी, जिसे जमा करा लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...