उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा तारीख पर यह है लेटेस्ट अपडेट , जान क्या जारी होंगे फ्रेश यूपीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड?


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश राज्य के तीन जिलों में कथित तौर पर सामने आए पेपर लीक के मामलों के चलते रविवार, 28 नवंबर 2021 को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 को शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही, राज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि यूपीटीईटी 2021 पेपर लीक में दोषी पाए गये लोगों के घरों पर सरकार का बुलडोजर चलेगा। साथ ही, इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दूसरी तरफ, परीक्षा की तैयारी जुटे लगभग 15 लाख उम्मीदवारों को अब यूपीटीईटी 2021 रिवाइज्ड डेट का इंतजार है। ऐसे में प्राप्त हो रही जानकारियों और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन अब 26 दिसंबर को किया जा सकता है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है , आधिकारिक पत्र आने की प्रतीक्षा करें। शायद मंगलवार को घोषित हो जाये। 

UPTET के सम्बंध में कुछ मीडिया संस्थान द्वारा 26 दिसंबर को परीक्षा की नई तिथि घोषित किये जाने का समाचार चलाया जा रहा है, इस सम्बंध में सूचनार्थ है कि UPTET की नई परीक्षा तिथि का अभी कोई निर्णय नही लिया गया है,भ्रामकता की स्थिति न उत्पन्न हो इसलिए ऐसी खबर न प्रसारित की जाए

हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करने वाले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीपीईबी) के द्वारा यूपीटीईटी 2021 की नई तारीख को लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है, लेकिन माना जा रहा है कि यूपीटीईटी 2021 फ्रेश डेट को लेकर आधिकारिक वेबसाइट, updeled.gov.in पर अपडेट इस सप्ताह जारी किया जा सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश टीईटी 2021 रिवाइज्ड डेट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

क्या जारी होंगे फ्रेश यूपीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के नई परीक्षा तिथि पर आयोजन और इसमें सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार को जरूरी प्रवेश पत्र क्या फिर से जारी होंगे या पूर्व में जारी किये एडमिट कार्ड जरिए आवंटित केंद्र पर ही उम्मीदवार परीक्षा दे पाएंगे, इस पर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। माना जा सकता है कि यूपीपीईबी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तारीख को लेकर इस सप्ताह संभावित अपडेट में यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 को लेकर भी सूचना जारी की जाएगी।

.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online