30 के बाद कई राज्यों में बारिश के आसार


 30 नवंबर के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के 30 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत को प्रभावित करने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है,जिसके चलते ठंड बढ़ सकती है।


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान में देखने को मिलेगा। यानी इन राज्यों के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। आईएमडी के मुताबक, दिसंबर की शुरुआत में गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उधर, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 2 दिसंबर को बारिश के साथ बर्फबारी होगी। वहीं दक्षिण में स्थित तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में काफी भारी बारिश की संभवाना है।

आईएमडी ने बताया कि 30 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 1 दिसंबर तक बारिश के आसार बना रहे हैं।

अनुमान

● उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश की संभावना

● गुजरात, महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान में दिखेगा असर

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online