Algorithm क्या है | What is Algorithm

Algorithm क्या है

Algorithm क्या है | What is Algorithm

दोस्तों क्या आप भी Algorithm के बारे में जानना चाहते है. लेकिन आप ने इस से पहले बहोत वीडियो देखे है और कई सारे आर्टिकल पढे है, पर फिर भी आप इस के बारे में नहीं समज पाये है. तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप को किसी और आर्टिकल को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन इस के लिये आप को ये आर्टिकल बिना किसी टोपिक को ब्रेक किये पढ़ना होगा तभी आप इसे अच्छे से समज पायेंगे.

तो दोस्तों Algorithm को अगर बहोत गहराई से और बहोत ध्यान से समजा जाये तो Algorithm सुनने में जितना हार्ड लगता है उतना ज्यादा हार्ड नहीं है. तो अब आप कहोगे की एसा आप केसे कह सकते है. तो एक सामान्य उदाहरण से समजते है. वेसे आप रोज सुबह उठते हो तो आप को भी चाय या कोफ़ी की जरूरत पड़ती होगी, एसा तो है नहीं की आप नीन्द में चाय बनाली और पिली. उस के लिये पहले आप को गेस On करना पडेगा, गेस पे दूद रखना पडेगा, उस में चायपत्ती डालनी पड़ेगी, चीनी डालनी पड़ेगी, अदरक डालनी पडेगी, सब कुछ step by step करना पडेगा तब जा के चाय तैयार हो पायेगी.

अब ये उदाहरण को Algorithm के रूप में समजाते है. तो दोस्तों Computer को कार्य करवाने के लिये हम कुछ Steps लिखते है जिसे हम Computer Program भी कहते है. अब Computer Program के मदद से हम जो Steps Computer में लिखते है, उस के अनुसार Computer कार्य करता है, तो इसे हम Algorithm कह सकते है. यानि की Computer को कार्य करवाने के लिये Algorithm का बहोत बड़ा योगदान है.

मुझे पता है की अभी भी आप को Algorithm के बारे में कुछ समज नई आया है. तो चलिये आप को विस्तारसे समजाता हु, लेकिन इस के लिये हमें Algorithm क्या है इसे बहोत गहराई से समजना होगा तो चलिये जानते है की Algorithm क्या है.

Algorithm क्या है | What is Algorithm


दोस्तों Algorithm एक एसी प्रक्रिया है जिसे की किसी भी प्रोब्लम को Step by Step Solve करने के लिये इस्तेमाल में लिया जाता है. जेसे की मान लीजिये की आप किसी व्यक्ति के पास फोन से बात करना चाहते है, तो उस के लिये आप को कुछ Steps फोलो करने पड़ेगे, तो उसी कार्य को Algorithm कहा जाता है.

Algorithm में जो Step होते है उन सभी Steps का एक निश्चित कार्य होता है. जेसे मेने कहा की आप को किसी व्यक्ति से बात करनी है तो आप सब से पहले क्या करोगे पहले आप फोन लेंगे, उस में उस व्यक्ति का Number दर्ज करेगे और उसे call करेंगे, इस के बाद जब वो व्यक्ति आप का Call उठायेगा तब आप दोनों की बात होगी.

इस प्रक्रियामे हर Step का एक निश्चित कार्य है. इस प्रक्रिया में हमारे Step को हमने अलग अलग टुकड़ो में बाट दिया तो इसी चीज को हम Algorithm कहते है. कहने का मतलब की किसी भी Problem को Solve करने के लिये करने वाली प्रक्रिया यानि की Algorithm. तो अब आप जरुर से Algorithm के बारे में समज गयेहोगे तो चलिये अब हम उस के उपयोग के बारे में जानलेते है.

Algorithm के उपयोग | Uses of Algorithm


वेसे तो दोस्तों Algorithm का इस्तेमाल हमारे आसपास के हर काम में किया जाता है. जेसे की हम पहले भी एक उदाहरण के साथ समज चुके है. लेकिन अगर Technically बात करेतो Algorithm का इस्तेमाल IT Industry, Business Model और Programming जेसे काम में किया जाता है. तो अब हम ये जानते है की इस का Use किस तरह किया जाता है.

तो दोस्तों Algorithm का सब से ज्यादा इस्तेमाल Computer Programming में Program लिखने के लिये किया जाता है. यानीकी कीसी भी Program को लिखने से पहले Algorithm लिखीजाती है. और दोस्तों अगर आपने पहले कभी Flowchart का नाम सुना हो या उसे देखा हो तो आप को बतादू की उस के अंदर भी Algorithm का इस्तेमाल किया जाता है. यानिकी एक Flowchart बनाने से पहले Algorithm लिखिजाती है ताकि आगे जाके गलतियों के बढ़ने की सभावना न बढे.

दोस्तों Algorithm का इस्तेमाल Software Engineer और Computer Scientist भी करते है, क्यों की इस के इस्तेमाल से इने बहोत बड़ी मदद मिलती है, और इन का काम भी आसान हो जाता है. उदाहरण के साथ समजेतो मान लीजिये की आप एक Software Engineer है और आप को एक App Develop करना है. तो अब अगर आप इस काम में Algorithm को इस्तेमाल किये बिना App Develop करते है. तो पहलि बात तो ये काम आप के लिये कठिन बन जायेगा और दूसरी बात इस में आप का समय भी ज्यादा बरबाद होगा, वही अगर आप पहले Algorithm लिखने के बाद App Develop करते हो तो कोई भी गलती होने से पहले ही आप सचेत हो जाओगे और आप का काम भी आसान हो जायेगा.

Pseudo Code लिकहने के लिये हमें Algorithm का इस्तेमाल करना पड़ता है. और अगर Algorithm के बिना हम Pseudo Code लिखने की कोशिस करेंगे तो हमें Error आने के बाद फिर से Pseudo Code लिखना पडेगा. दोस्तों इस के अलावा Algorithm का इस्तेमाल Facebook, Search Engine, Rating, Google map shortest path जेसे App में किया जाता है. साथ ही AI, Space Research, Robotics जेसे Field में भी Algorithm का Use किया जाता है. दोस्तों आपने ये जानलिया की Algorithm का इस्तेमाल केसे और कहा होता है, तो अब हम ये जानते है की Algorithm के लक्षण क्या है.

Algorithm के लक्षण | Characteristics of Algorithm


1. Unambiguous ( स्पष्ट )

दोस्तों Algorithm का पहला नियम यही है की Algorithm में जितने भी Step होते है. उन सभी का एक निश्चित कार्य होता है. वेसे ही आप जो भी Algorithm लिखतेहो वो एकदम सटीक और स्पष्ट होनी, चाहिये हर एक Step का एक निश्चित कार्य होना चाहिये और मतलब होना चाहिये.

2. Finiteness ( सिमीत्ता )


दोस्तों Algorithm में हर एक Step की एक सीमा होती है. जेसे एक Step Algorithm की सुरुआत करता है और आखरिवाला Step Algorithm को ख़त्म करता है. ये Algorithm में Steps की सिमाको दर्शाता है.

3. Input


दोस्तों हमें किसी भी Problem को Solve करने के लिये कुछ चीजो की जरूरत पड़ती है जिसे हम Input कह सकते है.

4. Output


Algorithm में जेसे Input डालाजाता है, उस के हिसाब से हमें Output मिलता है. तो Algorithm लिखते समय ये ध्यान रखना चाहिये की हमें वही Output मिले जिसकी हमने अपेक्षा की है.

5. Effectiveness ( प्रभावशाली )


आप जो Algorithm लिखते है वो कितने कम समय में और कितने स्पेस में लिखा गया है, उस से Effectiveness का अंदाजा लगाया जाता है. आप जो Algorithm लिखतेहो वो कम Space में लिखा जाता है और कम स्पेस में Run होता है, इसी चीज को Effectiveness कहा जाता है.

Algorithm के प्रकार | Types of Algorithm


दोस्तों वेसे तो Algorithm के कैसारे प्रकार आप को देखने को मिल जायेगे, लेकिन हमने यहाँ पर कुछ महत्वपूर्ण Algorithm के प्रकार बता ये है जो निचे दिये गये है.

1. Divide and Conquer Algorithms


दोस्तों इस Algorithm को Problem Solve करने के मामले में बहोत लोकप्रिय मानाजाता है, क्यों की इस Algorithm में Problem Solve करने के लिये उस Problem को छोटे छोटे हिस्सों में बटा जाता है और फिर उस Problem को solve किया जाता है. फिर उस Problem को सयुक्त कर के Solve किया जाता है.

2. Randomized Algorithms


दोस्तों अगर आपने इस Algorithm के नाम पर गोर किया है. तो आप को पता चल ही रहा होगा की इस Algorithm में Randomized काम होता है. मेरा कहने का मतलब है की इस Algorithm में Problem Solve करने के लिये Random Number का Use किया जाता है.

3. Recursive Algorithms


दोस्तों ये Algorithm काफी Interesting है क्यों की इस Algorithm के अंदर पहले सब से छोटे Problem को Solve किया जाता है, उस के बाद उस से बड़े Problem को Solve किया जता है, फिर इस से भी बड़े Problem को Solve किया जाता है, इस तरह करते करते Original Problem को Solve किया जाता है.

4. Brute force Algorithms


दोस्तों इस Algorithm में आप को बहोत संतोस जनक परिणाम मिलता है क्यों की इस के अंदर जब तक आप को कोई संतोस जनक परिणाम न मिले तब तक सभी उपाय को प्रयोग में लिया जाता है. इस लिये ये Algorithm उन लोगो के लिये best है जो एकदम सटीक काम करना चाहते है.

तो दोस्तों आज के इस topic को यही समाप्त करते है और हमें उम्मीद है की आप को इस आर्टिकल से आप के सारे सवाल के जवाब मिलगये होगे और आप को हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा तो एसिही New New Information पाने के लिये हमारे साथ जुड़े रहिये तो Next Time मिलते है एसिही New Interesting Information के साथ तब तक के लिये Thank You and Bye Bye

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online