महारैली में आज शिक्षक और कर्मचारी भरेंगे हुंकार


महारैली में आज शिक्षक और कर्मचारी भरेंगे हुंकार

शिक्षक और कर्मचारी अपनी लम्बित मांगों की पूर्ति के लिए इको ग्रार्डन में मंगलवार को महारैली में सरकार की नीतियों के खिलाफ बिगुल फूकेंगे। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से होने वाली महारैली में सभी विभागों के शिक्षक आवाज बुलंद करने आ रहे हैं। अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से शिक्षक और कर्मचारी बसों से लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। सुबह आठ बजे तक सभी शिक्षक-कर्मचारी रैली स्थल पर पहुंचने लगेंगे। बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पंहुच चुके हैं और शिक्षक भवन रिसाल पार्क में ठहरे हैं। दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि जो शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन पाने का हकदार है। इसलिए पुरानी पेंशन वापसी हमारी मुख्य मांग हैं।


 परिषदीय विद्यालयों में सवा लाख प्रधानाध्यापक पद समाप्त कर दिए गए हैं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। इनका वेतन बढ़ाया जाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online