आने वाली है लेखपाल भर्ती:- जानिए इस भर्ती में कितने दिनों पहले कंप्लीट किया हुआ ‘CCC’ प्रमाण पत्र होगा मान्य,पढें ये जरूरी बात

आने वाली है लेखपाल भर्ती:- जानिए इस भर्ती में कितने दिनों पहले कंप्लीट किया हुआ ‘CCC’ प्रमाण पत्र होगा मान्य,पढें ये जरूरी बात

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के लगभग 8,000 पदों पर भर्ती कराई जानी है। इसके लिए यूपी सबऑडिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसके अलावा सरकार की ओर से भी इन पदों के लिए जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आयोग को आदेश दिया जा चुका है। ऐसे में राजस्व लेखपाल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन इस माह के अंत तक जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में कम्यूटर के सीसीसी प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी अब इस बात को लेकर परेशान हैं कि जल्द ही आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में कब तक पूरा किया गया प्रमाण-पत्र रखने वाला उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र माना जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में कंप्यूटर सर्टिफिकेट से जुड़ी कुछ अहम जानकारी साझा की गई है, जो उम्मीदवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास कब का होना चाहिए सर्टिफिकेट
उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती में जिन अभ्यर्थियों के पास सीसीसी सर्टिफिकेट होगा, उन्हें ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए जिन उमीदवारों ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी होने से पहले यह सर्टिफिकेट पूरा कर लिया होगा, वह भी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि इस संबंध में और अधिक स्पष्ट जानकारी भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद साझा कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online