Celluloid या Xylonite क्या है? उपयोग
सेल्युलॉयड (Celluloid in Hindi) -:
सेल्यूलोज नाइट्रेट को कपूर के साथ मिलाकर गर्म करने पर जो पदार्थ प्राप्त होता है उसे सेल्युलॉयड (Celluloid या Xylomite) कहते हैं। नाइट्रो सेल्यूलोज ही कपूर के साथ गरम करने से मिश्रित होकर सेल्युलॉयड बनते हैं। सेल्युलॉयड (Celluloid) एक प्रकार का पारदर्शी और ज्वलनशील पदार्थ है जो कठोर होने के साथ लचकदार और मजबूत होता है। इसमें नमी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी श्रेणी की होती है। यह अन्य प्लास्टिको की तुलना में भारी होने के साथ-साथ विशिष्ट गुरुत्व का भी गुण रखता है। इसका विशिष्ट गुरुत्व 1.4 होता है। सेल्युलॉयड को प्लास्टिक का ही एक रूप माना जाता है, जो थर्मोप्लास्टिक की तरह कार्य करता है। इसे आसानी से मोल्ड किया जा सकता है और वांछित आकार में प्राप्त किया जा सकता है। यह विभिन्न प्रकार के रंगों में पाया जाता है। इसे सुविधानुसार किसी भी रंग में आसानी से बनाया जा सकता है। जब सेल्युलॉयड में रंग देना होता है तो इसमें पिगमेंट (वर्णक) मिलाते हैं। सेल्युलॉयड को आसानी से शीट के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। सेल्यूलायड शीटों के द्वारा मोल्डिंग तथा एक्सट्रूजन क्रिया का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं। सेल्युलॉयड पर दाब इसे Tube और Rod में बनाया जा सकता है।
| सेल्युलॉयड की टेनिस बॉल |
सेल्युलॉयड को गर्म अवस्था में साँचे की सहायता से ढाल दिया जाता है और जब यह ठंडा हो जाता है तो एक ठोस आकर में बन जाता है। वर्तमान समय में बाजार में दो प्रकार के सेल्युलॉयड मिलते हैं। जिसमें एक कठोर होता है और दूसरा मुलायम होता है। कठोर सेल्युलॉयड में 30% से 32% तक कपूर मिलाया गया होता है जबकि कठोर सेल्युलॉयड में 23% तक कपूर मिलाया जाता है।
सेल्युलॉयड का उपयोग (Uses of Celluloid or Xylonite in Hindi) -:
1. इसके द्वारा खोखली वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है।
2. सेल्युलॉयड का प्रयोग करके गुड़िया (Dolls), गोल्ड फिश इत्यादि बनाए जाते हैं।
3. इसका उपयोग खिलौने और हैंडल बनाने में भी किया जाता है।
4. सेल्युलॉयड के द्वारा धूप के चश्मे का फ्रेम, टूथ ब्रश का हैंडल, सजावटी सामान, ब्रुश इत्यादि का निर्माण किया जाता है।
5. ऐसे कई वस्तुएं है जिनका प्रयोग प्रतिदिन किया जाता है जो सेल्युलॉयड के द्वारा बनाए जाते हैं।
6. इसका उपयोग मुख्यतः टेबल टेनिस बॉल को बनाने के लिए किया जाता है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...