हर प्रतियोगिता Exam में आने वाले Daily Top 5 सामान्य विज्ञान के प्रश्न उत्तर - General Science


01. पौधे क्या उत्सर्जित करते हैं?
उत्तर- रात में कार्बनडाइऑक्साइड और दिन में ऑक्सीजन

(i) कार्बनडाइऑक्साइड के बारे में मुख्य पॉइंट – 
• कार्बनडाइऑक्साइड एक रंगहीन तथा गन्धहीन गैस है
• कार्बनडाइऑक्साइड का रासायनिक सूत्र CO2 होता हैं 
• वायुमण्डल में यह गैस आयतन के हिसाब से लगभग 0.03 प्रतिशत होती है
• सामान्य तापमान तथा दबाव पर यह गैसीय अवस्था में रहती है
• यह एक ग्रीनहाउस गैस है, क्योंकि सूर्य से आने वाली किरणों को तो यह पृथ्वी के धरातल पर पहुंचने देती है परन्तु पृथ्वी की गर्मी जब वापस अंतरिक्ष में जाना चाहती है तो यह उसे रोकती है


(ii) ऑक्सीजन या प्राणवायु के बारे में मुख्य पॉइंट –
• ऑक्सीजन को प्राणवायु भी कहते हैं
• ऑक्सीजन एक रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधहीन गैस है
• ऑक्सीजन की खोज अथवा प्रारम्भिक अध्ययन में जे॰ प्रीस्टले और सी॰डब्ल्यू॰ शेले ने महत्वपूर्ण कार्य किया था
• ऑक्सीजन एक रासायनिक तत्त्व है
• एन्टोनी लैवोइजियर ने इसका नाम आक्सीजन रखा
• सन् 1772 ई॰ में कार्ल शीले ने पोटैशियम नाइट्रेट को गर्म करके आक्सीजन गैस तैयार किया था
• सन् 1774 ई॰ में जोसेफ प्रिस्टले ने मर्क्युरिक-ऑक्साइड को गर्म करके ऑक्सीजन गैस तैयार किया था

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online