नमदा (Felt) क्या है? उपयोग

 

नमदा (Felt in Hindi) क्या है? उपयोग

नमदा (Felt in Hindi) -:

फैल्ट (Felt) का निर्माण ऊनी रेशों से किया जाता है। फैल्ट या नमदा में ऊनी रेशों के साथ-साथ पशुओं के रेशे और रुई के रेशों को भी मिलाकर तैयार किया जाता है। फैल्ट (Felt) को ऊन और सूत से भी मिलकर बनता है। इसको बनाने के लिए एक परत के ऊपर दूसरी परत रखी जाती है तथा दूसरे के ऊपर तीसरी परत रखी जाती है ऐसे ही करते हुए यह प्रक्रिया चलती रहती है और फैल्ट या नमदा का निर्माण किया जाता है। फैल्ट को बाजार में आसानी से खरीदा जा सकता है। बेचे जाने वाले फैल्ट (Felt) में सबसे अधिक रोल फैल्ट और शीट फैल्ट बेचे जाते हैं। इसको अधिक टिकाऊ और मजबूत बनाने के लिए बिटुमन का उपचार करते हैं जिसे बिटुमन फैल्ट भी कहा जाता है। बिटुमन फैल्ट (Bitumam Felt) का प्रयोग छतों पर खपरैल का लीकेज रोकने के लिए किया जाता है। अगर बिटुमन फैल्ट पर अभ्रक का लेप लगा दिया जाए तो यह फायरप्रूफ बन जाता है। फैल्ट अधिक खर्चीले या महंगे पदार्थ नहीं होते हैं। यह सस्ते में ही उपलब्ध हो जाते हैं  अगर इन्हें सुरक्षित ढंग से प्रयोग में लाया जाता है तो यह अधिक समय तक टिके रहते हैं।
फैल्ट या नमदा ऊष्मा कुचालक पदार्थ होता है, जिसमें फैलने का भी अच्छा गुण होता है। फैल्ट का अधिकतर उपयोग ऊष्मा प्रवाह को रोकने के लिए किया जाता है। इसकी संपीडन सामर्थ्य अधिक होने के साथ-साथ यह तेल या द्रव को भी सोखने की सामर्थ्य अपने पास रखता है। अगर पानी की उपस्थिति नही हो तो फैल्ट (Felt) पर -51 ℃ से 100 ℃ ताप होने पर भी कोई प्रभाव नही पड़ता है और ये आसानी से उसको सह लेता है। फैल्ट पर वायु, अल्ट्रा वायलेट किरणें, तेल और ग्रीस इत्यादि का प्रभाव नहीं पड़ता है। किसी भी फैल्ट या नमदा के गुण उसके संरचना, रेशों की क्वालिटी और सतह उपचार पर निर्भर करते हैं।


फैल्ट या नमदा का उपयोग (Uses of Felt in Hindi) -:

1. इसके द्वारा तेल, ग्रीस का लीकेज रोकने के लिए प्रयोग किया जाता है।

2. फैल्ट या नमदा की शीट का उपयोग वाइपिंग और पॉलिशिंग के लिए भी किया जाता है।

3. जो फैल्ट मुलायम होते हैं उनका उपयोग सतह की सुरक्षा के लिए किया जाता है।

4. नमदा द्वारा ऊष्मा से होने वाली हानियां को रोका जाता है।

5. फैल्ट (Felt) का प्रयोग फिल्टरिंग एलिमेंट में किया जाता है।

6. कई जगह तो फैल्ट का उपयोग बत्ती के रूप में भी होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online