UPTET EXAM का प्रश्न पत्र लीक होने और राज्य सरकार द्वारा इसे रद्दे किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है

 UPTET EXAM का प्रश्न पत्र लीक होने और राज्य सरकार द्वारा इसे रद्दे किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्न पत्र रविवार को लीक होने और राज्य सरकार द्वारा इसे रद्दे किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस महासचिव व यूपी मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को ट्वीट किया, भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टीईटी का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया।

प्रियंका ने इसी ट्वीट में कहा, हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया, उप्र टीईटी 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना, बीसों लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है।



उन्होंने आरोप लगाया, यूपी शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है। यादव ने कहा, बेरोजगारों का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा। यूपी में रविवार को होने वाली उप्र टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा)-2021 प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई और पुलिस ने इस मामले में प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के 26 सदस्यों को राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राज्‍य के सभी 75 जिलों के 2,736 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी और इसमें 19 लाख 99 हजार 418 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे।


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online