UPTET NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीईटी का पर्चा लीक कराने वालों के घर पर बुलडोजर चलेगा
UPTET NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीईटी का पर्चा लीक कराने वालों के घर पर बुलडोजर चलेगा
देवरिया में बोले सीएम योगी: एक माह के अंदर कराई जाएगी यूपीटीईटी की परीक्षा, आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर . देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के रघुराज प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में मूर्ति लोकार्पण एवं विकास योजनाओं के शिलान्यास के दौरान रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीईटी का पर्चा लीक कराने वालों के घर पर बुलडोजर चलेगा। चाहे वह कोई भी क्यों न हो। सभी लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। अब तक 23 लोग पकड़े गए हैं। जो फरार हैं उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि टीईटी की परीक्षा एक माह के भीतर कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखा कर रोडवेज की बसों में यात्रा कर सकते हैं। रोडवेज को इसका निर्देश दे दिया गया है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...