महराजगंज : मण्डलीय बेसिक बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्व0 रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में महराजगंज का दबदबा- बीएसए एवं बीईओ सहित UPPSS के पदाधिकारियों ने दिया बधाई

महराजगंज : मण्डलीय बेसिक बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्व0 रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में महराजगंज का दबदबा- बीएसए एवं बीईओ सहित UPPSS के पदाधिकारियों ने दिया बधाई


महराजगंज : मंडलीय बेसिक बाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन स्व0 रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में रंगारंग आगाज के पहले दिन ही रविवार को दौड़, अंत्याक्षरी, खो-खो में महराजगंज का दबदबा रहा। बालक और बालिका दोनों मिलाकर अलग-अलग कुल 10 स्पर्धाओं में से आठ में महराजगंज ने  गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज हासिल कर दबदबा बनाया।



जनपद महाराजगंज ने मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2021 में आज पहले दिन प्राथमिक बालक दौड़ 50, 100, 200 मीटर में अक्षय घुघली ने गोल्ड जीता, जूनियर 200 मीटर बालक दौड़ में मथुरा सदर ने गोल्ड जीता, अंत्याक्षरी में निचलौल महाराजगंज ने गोल्ड जीता । जूनियर बालिका खो खो में सदर महाराजगंज फाइनल में पहुंच कर कम से कम सिल्वर पक्का किया । इसके अतिरिक्त एक सिल्वर एक ब्रोंज मेडल एथलेटिक्स में महाराजगंज के खिलाड़ियों ने जीता । प्राथमिक बालक वर्ग में अक्षय कुमार घुघली महाराजगंज को मंडल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त हुआ । तैराकी में पनियरा महाराजगंज के संजय ने दो सिल्वर एक ब्रोंज जीता। यह लड़का बाढ़ में तैराकी करने के बाद यह इतना अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज एवं बीईओ सहित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज ने सभी को शुभकामनाओं सहित ढेर सारा बधाई दिया।


इस मौके पर जनपद महराजगंज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदरणीय श्री ओमप्रकाश यादव जी, खण्ड शिक्षा अधिकारी गण, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी जी, जिलामंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र जी जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष टी एन गोपाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह जी , जिला कोषाध्यक्ष मनौवर अली अंसारी जी, राघवेन्द्र पाण्डेय जी, धनप्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश पाठक जी, दयानन्द त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी जी, जनपदीय व्यायाम शिक्षक निराला जी, कृष्णदेव जी, कृष्णा मद्धेशिया जी, आशीष सिंह, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, आनन्द यादव, अनुपमा यादव, प्रभात चंद राय, ज्ञानचंद मिश्र, साकेत जैन, सुरेन्द्र शर्मा पंकज मौर्या, विवेक कुशवाहा, विवेक यादव, आदर्श मिश्र, अनिल चौरसिया, दिवाकर ध्वज सिंह, मनोज वर्मा, बलराम यादव, प्रदीप कुमार सिंह, शैलेश पटेल, पंकज सिंह, अशोक सिंह, धन्नू चौहान, अतिकुर्रहमान जी, जगत सिंह सहित तमाम शिक्षक और प्रतिभागी बच्चे आदि मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online