BF ने कार में फायदा उठाने के बाद बताया, मैं तो शादीशुदा हूं- crime story
मूलत: राजगढ़ की रहने वाली 19 साल की युवती मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निजी कॉलेज से नर्सिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वर्तमान में वह एयपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी में किराए से रह रही है।
युवती ने बताया कि उसके गांव का रहने वाले सुरेश दांगी से पहचान हो गई। आरोपी शादीशुदा होने की बात युवती से छिपाए रखा। सात दिसंबर को आरोपी युवती से मिलने के लिए भोपाल आया। वह युवती को कार में बैठाकर दाता कालोनी स्थित मैदान में पहुंचा। जहां, कार में ही उसके साथ गलत काम किया।
आरोपी ने युवती को शादी का झांसा भी दिया था। हालही में युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया। तब आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है। वह दूसरी शादी नहीं कर सकता।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...