MP Vyapam Group 5 Admit Card 2021 : एमपी व्यापम ग्रुप 5 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MP Vyapam Group 5 Admit Card 2021 Released : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) (एमपी व्यापम) ने ग्रुप 7 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों इस परीक्षा भर्ती के लिए आवेदन किया है वे सभी एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर अपना प्रवेश पत्र (MP Vyapam Group 5 Admit Card 2021) चेक और डाउनलोड कर सकते है। बार्ड इस वैकेंसी के जरिए फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य समकक्ष पदों भर्ती करने जा रहा है। उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट से नीचे दिए गए चरणों का पालन करने कर एमपी व्यापम ग्रुप 5 एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।

23 दिसंबर को होगी परीक्षा:—
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) (एमपी व्यापम) 23 दिसंबर, 2021 को विभिन्न पदों के लिए ग्रुप 5 के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार उपस्थित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:— Police Recruitment 2021 : 2,450 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

ऐसे डाउनलोड करें MP Vyapam Group 5 Admit Card 2021:—
— सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर 'टेस्ट एडमिट कार्ड - ग्रुप -05 (फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य समकक्ष पद) रिक्रूटमेंट टेस्ट -2020' नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करें।
— अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें।
— इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा।
— भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें:— RSMSSB Admit Card 2021 : कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए एग्जाम पैटर्न


सेल्फ अटेस्टेड फोटो अवश्य चिपकाए:—
एमपी व्यापम ग्रुप 5 एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने होंगे। आपको टेस्ट एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो अनिवार्य रूप से चिपकानी होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो-आईडी लाना होगा। यूआईडीएआई द्वारा सत्यापित होने पर ही ई-आधार कार्ड मान्य होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://bit.ly/3E1hUcG

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online