विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 18 मतदान अधिकारी, अब कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 18 मतदान अधिकारी, अब कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
ललितपुर। विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रथम दिन राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया जिसमें मंडी सचिव एवं पूर्ति निरीक्षक समेत अठारह अधिकारी व शिक्षक अनुपस्थित रहे जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने और एफआइआर कराने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान सहायक अध्यापक बृजेश कुमार, नेहा साहू, संदीप सिंह, रमेश कुमार झा, महेंद्रकांत अग्निहोत्री, प्रधानाध्यापक सखीराम, कमलेश कुमार दीक्षित, जेई सिंचाई विभाग धमेंद्र पटेल, वरिष्ठ सहायक सिंचाई विभाग फिरोज असलम, राजेश कुमार निरंजन, रजनीश चंद्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ सहा राइकॉ माध्यमिक शिक्षा विभाग वृंदावन लाल, वरिष्ठ सहायक वाणिज्य कर विभाग रुपेश मलेटिया, विधिक माप विज्ञान विभाग श्रुतसेन सिंह, लेखाकार कोषागार राजेश कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक पूर्ति विभाग रिचा नगाइच, वरिष्ठ सहायक दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेंद्र कुमार शुक्ला , संजय यादव सचिव कृषि उप मंडी समिति अनुपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...