उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी/पीजीटी 2021 परीक्षा में चयनित तदर्थ शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी/पीजीटी 2021 परीक्षा में चयनित तदर्थ शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया
प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार को टीजीटी/पीजीटी 2021 परीक्षा में चयनित तदर्थ शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया। चयन बोर्ड की ओर से 2021 में टीजीटी/पीजीटी 2021 के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात तदर्थ शिक्षकों को भी आवेदन का मौका दिया गया था। परिणाम जारी होने के बाद निर्धारित अधिभार न मिलने पर तदर्थ शिक्षक कोर्ट चले गए थे। कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने 15 टीजीटी और 03 पीजीटी तदर्थ शिक्षकों को सफल घोषित किया। चयन बोर्ड ने 30 दिसंबर को पदवार, विषय, आरक्षण श्रेणी तथा वर्गवार बालक और बालिका की रिक्ति अधिसूचित किए जाने के निर्देश संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए संवाद
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...