एक फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2022-23 का सरकार का बजट पेश करेंगी

 एक फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2022-23 का सरकार का बजट पेश करेंगी

संसद के आगामी बजट सत्र से संबंधित कार्यक्रम शनिवार को घोषित हो गया। इसके अनुसार 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में संसद के दोनों सदनों में शुरुआती दो दिन शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होंगे। 31 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति संसद के सेंट्रल हाल में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2022-23 का सरकार का बजट पेश करेंगी।

 


संसद के घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार दो फरवरी से शून्यकाल होगा। इसके लिए सदस्य एक फरवरी को नोटिस दे सकते हैं। नियमों के अनुसार प्रश्नकाल व शून्यकाल प्रतिदिन 60-60 मिनट के होते हैं। 31 जनवरी को दिन में 11 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। एक फरवरी को दिन में 11 बजे वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगी। यह पेपरलेस बजट होगा। इससे पहले 2021 में निर्मला सीतारमण ने पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया था।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online