अपना दल एस की जोन अध्यक्षों संग बैठक, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति।
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पार्टी को मजबूत बनाने पर दिया गया बल।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में अपना दल एस की एक बैठक जोन अध्यक्षों एवं पार्टी के पदाधिकारियों संग आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर से तैयारियों के लिए लग जाने को कहा गया।
कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि दिव्यांशु पटेल राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अपना दल ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लग जाना है। इसी के साथ ही हमें पार्टी की मजबूती पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हम लोग गठबंधन में है जैसा शीर्ष नेतृत्व का निर्देश होगा उसी तरह से हम लोग चुनाव लड़ेंगे।
जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने बताया कि हम लोग 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के रणनीति के अनुसार कार्य कर रहे हैं, हर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में गांव गांव जाकर घर-घर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। हम लोग पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार बैठक कर कार्यकर्ताओं को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि बूथ स्तर तक हमें मजबूती लानी है। ताकि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को हम लोग फतह कर सके। वही सगड़ी विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रही मालती सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मालती सिंह के पति राकेश सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...