एके शर्मा की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब, 2022 में फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार।
मऊ/ आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
विक्ट्री इंटर कॉलेज दोहरीघाट के परिसर में जनसभा हुई आयोजित।
सड़कों पर लगी गाड़ियों की कतार हुआ बीजेपी समर्थकों का जमावड़ा।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष का दावा, 2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार।
मऊ/आज़मगढ़: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य एके शर्मा की विशाल जनसभा मऊ जनपद के दोहरीघाट स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित की गई।
जनसभा को सफल बनाने के लिए आज़मगढ़ मऊ जनपद के अलावा गोरखपुर से समर्थक जनसभा में शामिल होने के लिए अपने वाहनों के साथ काफिला लेकर जनसभा स्थल पर पहुंचे।
वही आज़मगढ़ के नगर पंचायत जीयनपुर से मॉडर्न एरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक मनीष राय उर्फ मुकुल राय के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ हजारों समर्थकों संग अपने बेहद करीबी एके शर्मा की जनसभा में पहुंचे। इसके अलावा जय प्रकाश पांडे अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड आजमगढ़, केंद्रीय प्रांतीय शिक्षक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि देवमणी त्रिपाठी भी अपने काफिले के साथ एके शर्मा की जनसभा को सफल बनाने के लिए सभास्थल पर पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एके शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया गदा तलवार स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने हजारों की संख्या में उमड़े समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी। इसलिए वह समाज के हर किसी व्यक्ति से मिलने व उसके कष्ट को समझने के लिए पूर्वांचल के दौरे पर निकल पड़े हैं। मैंने जल्द ही राजनीति में कदम रखा है और पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उसी के लिए वह तैयार है। 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है, भाजपा सरकार में सर्व समाज का विकास हो रहा है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...