मौसम अलर्ट:‌ उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना,इस बार फरवरी तक रहेंगी ठंड

मौसम अलर्ट:‌ उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना,इस बार फरवरी तक रहेंगी ठंड 


पहाड़ों पर हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। बीते दो दिन से धूप न निकलने से कंपकंपी बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में जनवरी की ठंड अपना रंग दिखा रही है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते देश के उत्तर और मध्य भागों में शीतलहर की स्थितियां बनी हुई है।




मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड बढ़ेगी। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीदें है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।


18 और 19 को दिल्ली में फिर होगी बारिश


शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान महज 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। अगले चार दिनों में राजधानी में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16, 18 और 20 जनवरी को एक के बाद एक तीन नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इनके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जबकि 19 और 20 के आसपास दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इसके बाद अगले हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर में ठंड में कमी आने के आसार हैं।


फरवरी तक दिखेगा ठंड का असर

मौसम विभाग के अनुसार न्यून्तम और अधिकत्म तापमान में कमी के चलते दिल्ली और इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एनसीआर के शहरों में ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंड का दौर सप्ताहांत तक जारी रहेगा। हालांकि अगले हफ्ते इसमें कमी आने के आसार हैं। इसके पीछे सक्रिय हो रहे तीन नए पश्चिमी विक्षोभ हैं। वैसे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग अक्तूबर में ही कह चुका है कि इस बार ठंड फरवरी महीने तक रहेगी। खासकर दिल्ली और एनसीआर में इस बार जनवरी के अंत तक कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है।


कई राज्यों में होगी फ़िर बारिश


स्काईमेट वेदर मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online