फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए ने शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया
फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए ने शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया
महराजगंज जिले में संचालित हो रहे फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए ने एक शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र
का मानदेय रोक दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी परतावल की आख्या के आधार पर की है। जिले में इन दिनों एफएलएन का प्रशिक्षण 20-20 के बैच में कराया जा रहा है। ऐसे में अनिवार्य रूप से सभी शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया गया है। परतावल के खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को विशुनपुर खुर्द की शिक्षिका दीपाली जायसवाल तथा चौपरिया की शिक्षामित्र कुसुम यादव प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिलीं। बीईओ ने आख्या बीएसए को भेजी, जिसके आधार पर उन्होंने शिक्षिका का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोक दिया है। संवाद
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...