वैक्सीनेशन ड्यूटी में लगे शिक्षक के साथ मारपीट, मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वैक्सीनेशन ड्यूटी में लगे शिक्षक के साथ मारपीट, मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में वैक्सीनेशन ड्यूटी में लगे शिक्षक के साथ मारपीट की गई है। मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शनिवार की है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने जा रही है।
प्राथमिक विद्यालय रारी कला के सहायक अध्यापक राजबहादुर यादव की ड्यूटी वैक्सीनेशन में लगी है। नरेंद्रपुर में वैक्सीनेशन के दौरान उनके साथ मारपीट हो गई। किसी बात को लेकर अराजक तत्वों ने राज बहादुर यादव से मारपीट की है। मारपीट का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि उनकी ड्यूटी कोविड वैक्सीनेशन के सत्यापन में लगी हुई थी। वो वैक्सीनेशन स्थल पर जाकर कोविड सत्यापन कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान गांव के संजय तिवारी वहां पर पहुंच गए। संजय तिवारी ने उनसे घर चलकर वैक्सीनेशन के सत्यापन के लिए कहा। शिक्षक ने बताया कि वो घर नहीं जा सकते। जहां पर एनएम रहेंगी वहीं पर सत्यापन होगा।
इस बात पर संजय तिवारी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। शिक्षक को देख लेने की धमकी देते हुए वो अपने साथ 2 लोगों को ले आए। इसके बाद संजय तिवारी ने शिक्षक के साथ गाली गलौज और मारपीट की। शिक्षक का कहना है कि पास में ही खालिसपुर प्राथमिक विद्यालय में जाकर जान बचाई है। शिक्षक का आरोप है कि संजय तिवारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
एसओ बदलापुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना को लेकर शिक्षक संघ में आक्रोश है। शिक्षक संघ का कहना है कि कार्रवाई में शिथिलता हुई तो शिक्षक संघ धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...