गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में छात्रों को लगे कोरोना के टीके।
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालतारी में छात्रों को कोरोना का टीका लगाकर कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। पूरे देश में कोरोनावायरस की रफ्तार दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है, लगातार मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए गांधी इंटर कॉलेज में लगभग 200 छात्र छात्राओं को टीका लगाया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक अजमतगढ़ डॉ प्रदीप कुमार, बीसीपीएम उमाशंकर मिश्र, CHO नीरज राय, सुपरवाइजर एनजीओ राजनारायन राय, ANM शशि यादव संग विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...