शिक्षक संघों ने छुट्टी के बाद भी निरीक्षण का विरोध किया
शिक्षक संघों ने छुट्टी के बाद भी निरीक्षण का विरोध किया
रोजबरेली : शुक्रवार को बेसिक स्कूलों के निरीक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित मिले। कुछ विद्यालय बंद भी थे। शिक्षक संघों ने छुट्टी के बाद भी निरीक्षण का विरोध किया है। यूटा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में सभी विद्यालय 30 जनवरी तक बंद हैं। इसके बाद भी शिक्षक इतनी ठंड में विभाग के सभी कार्य कर रहे हैं। बीएसए कार्यालय में 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का रोस्टर लागू है तो स्कूलों के लिए साफ आदेश क्यों नहीं किया गया। अगर किसी शिक्षक पर कोई कार्रवाई हुई तो यूटा कोर्ट जाएगा। उधर, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने भी विरोध जताया है। उन्होंने बीएसए से शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में साफ आदेश करने को कहा।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...