शासन के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षक-कर्मचारियों को दूसरी डोज के तीन माह बाद बूस्टर डोज व अन्य को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई
शासन के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षक-कर्मचारियों को दूसरी डोज के तीन माह बाद बूस्टर डोज व अन्य को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई
शाहजहांपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र भावलखेड़ा में कोविड वैक्सीन कैंप का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्र ने किया। कैंप में शासन के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में लगे शिक्षक-कर्मचारियों को दूसरी डोज के तीन माह बाद बूस्टर डोज व अन्य को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई गई।
प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, केके सिंह, अरविंद त्रिपाठी, आलोक परमार, उत्तम कुमार, सचिन अवस्थी, हरिकिशोर दीक्षित, नीरज कुमार, नागेंद्र राज पाठक आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य कर्मी शारदा देवी व शैलेंद्र कुमार ने 204 शिक्षक सहित शिक्षामित्र एवं अनुदेशक का टीकाकरण किया। कैंप में उत्तर वहीं, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जीआईसी में कैंप लगाकर स्कूली छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया, जिससे उनको कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। संवाद
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...