फरवरी की शुरुआत से फिर बिगड़ सकता है मौसम, करीब एक सप्ताह तक बादल-बारिश के आसार

फरवरी की शुरुआत से फिर बिगड़ सकता है मौसम, करीब एक सप्ताह तक बादल-बारिश के आसार

एक दिन धूप एक दिन धुंध बदली वाला मौसम फरवरी की शुरुआत से फिर बिगड़ सकता है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर फिर पश्चिमी विक्षोभ बन रहा हैं, जिसका इनका रुख जम्मू-कश्मीर की ओर है। ऐसे में इससे पूरे यूपी का मौसम बिगड़ने के आसार हैं। करीब एक सप्ताह तक बादल-बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सैटेलाइटों की पिक्चरों के जरिए यह संभावना जतायी है।

 


जनवरी में इन पश्चिमी विक्षोभों ने दो मर्तबा मौसम बिगाड़ा है। पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अभी दूर हैं। मगर इनका रुख 31 जनवरी से बदलेगा। उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पहली फरवरी से ही दिखने लगेगा। लखनऊ में इसका असर दो फरवरी को दिखायी देगा। दो फरवरी धूप खिलेगा मगर बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। तीन और चार फरवरी को बदली और बरसात की संभावना है। शनिवार को अधिकतम पारा 22 डिग्री तो न्यूनतम 6.6 डिग्री दर्ज किया गया।

पूर्वानुमान

● अफगानिस्तान-पाक पर तैयार हो रहा रहा पश्चिमी विक्षोभ

● तीन और चार फरवरी को बदली-बारिश के आसार पांच से साफ होगा मौसम

किसानों की चिंता बढ़ाएगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की बारिश से फसलों को नुकसान होगा। खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है। गेहूं भी डेढ़ फुट का है। आलू अभी खेतों में पड़ा है।

कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ दूर हैं। असर फरवरी की शुरुआत में दिखेगा। बदली के साथ बारिश की संभावना है। ठण्ड से राहत रहेगी। दो फरवरी तक न्यूनतम पारा 6-8 डिग्री रहेगा। दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। दो फरवरी तक अधिकतम पारा 22 से 25 डिग्री तक रहेगा। बीच में 31 जनवरी को 25 और पहली फरवरी को 24 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online