सगड़ी तहसील के बगल में लगन फैमिली ढाबा का हुआ उद्घाटन।
आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी तहसील के बगल में लगन फैमिली ढाबा का हुआ उद्घाटन।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के बगल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर के पास लगन फैमिली ढाबा का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र गोरखपुर अरविंद जायसवाल ने फीता काटकर किया।
इस दौरान अरविंद जायसवाल ने कहा कि इस ढाबे के खुल जाने के बाद आमजन को उत्तम भोजन और लाजवाब प्रकार के व्यंजन मिलेंगे उन्होंने ढाबा संचालक से भी अपेक्षा जताई की सामानों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उचित दामों के साथ ग्राहकों को लाभ दिया जाए।
वही समुद्रपुर ग्राम प्रधान व संरक्षक मुहम्मद रिजवान ने बताया कि हमारे ढाबे में हर प्रकार के व्यंजन उचित दाम पर और लाजवाब तरीके से उपलब्ध मिलेंगे हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने ग्राहकों को पूर्ण रूप से संतुष्ट कर सके। उनके साथ हमारा बर्ताव और हमारे सामानों की गुणवत्ता हमारे लिए मायने रखती है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता से ढाबे में एक बार अवसर प्रदान करने की अपील की है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...