CTET Result 2021:- सीटीईटी 2021 के रिजल्‍ट का उम्‍मीदवार बेसब्री से इन्तजार कर रहे, इस बार सीटेट परीक्षा में हुआ यह बड़ा बदलाव, जानें- कब तक जारी होंगे रिजल्ट

CTET Result 2021:- सीटीईटी 2021 के रिजल्‍ट का उम्‍मीदवार बेसब्री से इन्तजार कर रहे, इस बार सीटेट परीक्षा में हुआ यह बड़ा बदलाव, जानें- कब तक जारी होंगे रिजल्ट

CTET Result 2021: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सीटीईटी 2021 के रिजल्‍ट का उम्‍मीदवार बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।परीक्षा का का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक किया गया था। यह परीक्षा 17 जनवरी और 21 जनवरी को दोबारा आयोजित की गई थी। इसमें वे उम्‍मीदवार शामिल हुए थे जो तकनीकी खामी के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। सीबीएसई की ओर से क्‍वेश्‍चन पेपर और रिस्‍पांस शीट पहले ही जारी की जा चुकी है, अब महज नतीजे का इंतजार है, जो जल्‍द ही जारी हो सकते हैं। इस बार सीटेट परीक्षा कई मायनों में खास है क्‍योंकि इसमें बड़ा बदलाव किया गया हैं।

 


केन्द्र सरकार द्वारा सीटीईटी CTET की डिग्री को अब आजीवन समय के लिए मान्य कर दिया है। इसके तहत शिक्षक भर्ती में शामिल होने वाले आवेदक अब कभी भी इसके लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। पहले यह डिग्री सिर्फ 7 साल के लिए मान्य थी। ऐसे में इस बार के परीक्षा परिणाम का आवेदकों को बेसब्री से इंतजार है। क्‍योंकि इसमें सफल होने वाले आवेदकों को मिलने वाली यह डिग्री हमेशा के लिए वैध मानी जाएगी।

कैसे डाऊनलोड करें प्रमाण पत्र
सीटीईटी की मार्कशीट और प्रमाण पत्र डाऊनलोड करने के लिए डिजिलॉकर का उपयोग किया जा सकता है।

उम्मीदवार अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से डिजिलॉकर क्रेडेंशियल हासिल करें।

अब डिजिलॉकर में लॉग इन करें। अगर आप पहली बार लॉग इन करते हैं तो अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।

अब ओटीपी दर्ज करें और "जारी दस्तावेज" पर क्लिक करें।

इसके बाद "केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली" पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और प्रमाण-पत्र डाऊनलोड करें। इसकी एक कॉपी का प्रिंट रख लें।

फरवरी तक जारी हो सकते हैं परिणाम

सीटेट 2021 के परिणाम 15 फरवरी 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। नतीजे की घोषणा
आधिकारिक वेबसाईट ctet.nic.in पर की जाएगी। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और बर्थ डेट जैसी डिटेल्स भरनी होंगी। बता दें CTET का आयोजन पहली बार ऑनलाइन मोड में किया गया है। CTET 2021 के लिए CBSE ने अभ्यर्थियों से 19 सितंबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 के बीच आवेदन मांगे थे।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online