GWALIOR NEWS- एक कमेंट पर लाइक ने लाइफ बर्बाद कर दी

ग्वालियर।
ग्वालियर शहर में एक विवाहित महिला की जिंदगी तनाव भरी हो गई है। सोशल मीडिया पर सिर्फ एक कमेंट पर लाइक क्या किया, लाइफ में वह सब कुछ हो गया जिसकी कल्पना भी कोई महिला नहीं करती।

उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर एक निवासी 26 वर्षीय विवाहित महिला ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर कुछ समय पहले पुरानी छावनी निवासी गगन बंसल से हुई। गगन ने उनके एक पोस्ट पर कमेंट्स किया था जिसे उसने लाइक कर दिया। इसी के साथ उसने चैटिंग शुरू कर दी। अपनी बातों से प्रभावित कर लिया और दोस्ती हो गई।

दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे और मेल मुलाकात भी शुरू हो गई। दोनों कभी-कभी यहां वहां घूमने चले जाते थे। दो दिन पहले गगन उसके घर आया था उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। विवाहित महिला ने शिकायत की है कि मौके का फायदा उठाकर गगन उसके साथ फिजिकल होने लगा। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।

महिला ने सारी बात अपने पति को बताई। दोनों ने पुलिस के पास आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस जब आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची तो वह आराम करता हुआ मिला। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ऐसी किसी भी वारदात से इंकार कर रहा है। ग्वालियर थाना TI आलोक सिंह परिहार का कहना है कि इन्वेस्टिगेशन अभी पूरी नहीं हुई है। सभी पक्षों और तथ्यों की तहकीकात करने के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online