पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) से निकलने वाले हार्मोन का नाम और उनके कार्य


पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) किसे कहते हैं?
पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) कपाल की स्फेनाइड (Sphenoid) हड्डी में एक गड्ढे में स्थित होती है। इसको सेल टर्सिका (Cell Turcica) कहते हैं। इसका भार लगभग 0.6 gm होता है। इसे मास्टर ग्रंथि के नाम से भी जाना जाता है।


‘पीयूष ग्रन्थि’ के बारे में मुख्य पॉइंट - 
• पीयूष ग्रन्थि को पीयूषिका ग्रन्थि भी कहते हैं 
• पीयूष ग्रन्थि’ को ‘मास्टर ग्रन्थि’ भी कहते है
• ‘पीयूष ग्रन्थि’ एक अंत:स्रावी ग्रंथि (Endocrine Gland) है
• ‘पीयूष ग्रन्थि’ सभी कशेरुकी जंतुओं में पाई जाती है
• ‘पीयूष ग्रन्थि’ अंत:स्रावी हार्मोन (LH, ACTH, TSH, PRL, GTH) का स्राव करता है
• पीयूष ग्रन्थि’ मस्तिष्क के तल पर हाइपोथैलेमस के निचले हिस्से से में होता हैं
• इसके दो भाग होता हैं - अग्र पीयूषिका और पश्च पीयूषिका
• इसका आकार एक मटर के दाने जैसा होता है और वजन 0.6 ग्राम होता है


पीयूष ग्रंथि से निकलने वाले हार्मोन का नाम और उनके कार्य – 

ACTH हार्मोन (Adrenocorticotropic Hormone) :-
• ये एड्रीनल कॉर्टेक्स के स्राव को नियंत्रित करता है।

ADH हार्मोन (Antidiuretic Hormone) 
• इस हार्मोन के कारण छोटी-छोटी रक्त धमनियों का संकीर्णन होता है एवं रक्तदाब बढ़ जाता है
• इस हार्मोन के करण शरीर में जल-संतुलन को बनाये रखने में भी सहायक होता है

FSH हार्मोन (Follicle Stimulating Hormone) 
• ये वृषण की शुक्रजनन नलिकाओं में शुक्राणु जनन में सहायता करता है
• यह अंडाशय फॉलिकिल की वृद्धि में मदद करता है।

GTH हार्मोन (Gonadotropic Hormone) 
• GTH हार्मोन जनन अंगों के कार्यों का नियंत्रण करता है 
• यह दो प्रकार का है

LH हार्मोन (Luteiniging Hormone) 
• LH हार्मोन के अंतराल कोशिका उत्तेजक हार्मोन-नर में इसके अभाव से अंतराली कोशिकाओं में टेस्टोस्टीरोन हार्मोन एवं मादा में एस्ट्रोजन (Estrogen) हार्मोन स्रावित होता है।

LTH हार्मोन (दुग्धजनक हार्मोन or Lactogenic Hormone) 
• LTH हार्मोन का मुख्य कार्य है, शिशु के लिए स्तनों में दुग्ध स्राव उत्पन्न करना।


STH हार्मोन (Somatotropic hormone)
• शरीर की वृद्धि और हड्डियों की वृद्धि का नियंत्रण करती है। 

TSH हार्मोन (Thyroid Stimulating Hormone) 
• यह हार्मोन थाइरॉइड ग्रंथि को हार्मोन स्रावित करने के लिए प्रेरित करता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online