Primary Ka Master:- कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दें, सरकार द्वारा गिनाये नई पेंशन के फायदे पर बोले प्रदेश अध्यक्ष
Primary Ka Master:- कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दें, सरकार द्वारा गिनाये नई पेंशन के फायदे पर बोले प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा है कि शासन को यदि नई पेंशन व्यवस्था पुरानी पेंशन व्यवस्था से अच्छी लग रही है तो नई पेंशन के फायदे को अपने पास रख ले।
कर्मचारियों को सिर्फ पुरानी पेंशन के आधार पर फिर से पेंशन दिए जाने की व्यवस्था कर दे। हरि किशोर तिवारी ने यह बातें समीक्षा के बाद मुख्य सचिव द्वारा नई पेंशन व्यवस्था को पुरानी पेंशन व्यवस्था से अच्छा बताए जाने संबंधी प्रेस विज्ञप्ति के आलोक में कहा है।
उन्होंने कहा है कि नई पेंशन व्यवस्था में की धनराशि का बंदरबांट शेयर मार्केट में किया जा रहा है। एलआईसी में जो 33 फीसदी धन लगा है उसे उन्होंने ऐसी कंपनी में लगाया जो सात बार डिफाल्टर हुई। सरकार द्वारा जो 14 फीसदी अंशदान दिया जाता है सरकार द्वारा अक्सर उसे दूसरे मदों में खर्च किया जा रहा है। विधानसभा की आडिट रिपोर्ट में इसे देखा जा सकता है। यह धनराशि कर्मचारी के खाते में नहीं डाला जा रहा है।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...