UPElection2022 : जिलेवार यूपी विधानसभा चुनाव तारीखें | देखिए आपके जिले में कब है चुनाव | केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने की विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान
#UPElection2022 #ElectionCommission
#Election2022 :
पहले चरण में 10 फरवरी को शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा में होगा मतदान
दूसरे चरण में 14 फरवरी को सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर में होगा मतदान
तीसरे चरण में 20 फरवरी को कासगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में मतदान होगा
चौथे चरण में 23 फरवरी को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा जिले में होगा मतदान
पांचवे चरण में 27 फरवरी को बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोण्डा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, प्रयागराज में होगा मतदान
छठवें चरण में 3 मार्च को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, बलिया में होगा मतदान
सातवें चरण 7 मार्च को जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र जिले में होगा मतदान
यूपी चुनाव का कार्यक्रम :
पहला चरण- 10 फरवरी
दूसरा चरण - 14 फरवरी
तीसरा चरण-20 फरवरी
चौथा चरण - 23 फरवरी
पांचवा चरण 27 फरवरी
छटा चरण- 03 मार्च
सांतवा- 07 मार्च
मतगणना : 10 मार्च
विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का हुआ ऐलान- उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक ही चरण में होगा मतदान, मतों की गणना 10 मार्च को होगी - मुख्य चुनाव आयुक्त
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का हुआ ऐलान- 10 मार्च को पांचों राज्यों में वोटों की गिनती होगी- मुख्य चुनाव आयुक्त
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का हुआ ऐलान- पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान, 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान, 3 मार्च को छठवें चरण का चुनाव, 7 मार्च को सातवें चरण का मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान, सात चरणों में होंगे चुनाव, 10 मार्च को होगी काउंटिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने कहा, 'चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी जाएगी.'
यूपी में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होगा
15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
900 observer चुनाव पर नजर रखेंगे: CEC सुशील चंद्
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस- चुनाव में पदयात्रा, रोड शो पर रोक रहेगी, साइकिल-बाइक रैली पर रोक, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करेंगी पार्टियां, डोर टू डोर कैंपेनिंग के लिए 5 लोगों की इजाजत- मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस- चुनाव में पदयात्रा, रोड शो पर रोक रहेगी- मुख्य चुनाव आयुक्त
#Election2022 : मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को चुनाव अभियान के दौरान तीन बार विज्ञापन देकर केसों की जानकारी देनी होगी
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस- सभी चुनाव कर्मियों को वैक्सीन की दोनो डोल लगी होगी, यूपी में 90 फीसदी लोग वैक्सीन की एक डोज ले चुके हैं, 52 फीसदी लोग दोनो डोज ले चुके हैं - मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस- आज से आचार संहिता लागू हो गई है- मुख्य चुनाव आयुक्त
: विज्ञान भवन में EC की प्रेस कांफ्रेंस शुरू, 5 राज्यों की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस - कोरोना के समय मे चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है, समय पर चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी- मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस - चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में समीक्षा की, सभी दलों और अधिकारियों से बात की, कोरोना से बचाव हमारी पहली प्राथमिकता- मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस - चुनाव तैयारी के लिए पहले हमने स्वास्थ्य सचिव, केंद्र सरकार और हेल्थ एक्सपर्ट के साथ बातचीत की है- मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस - कैंडिडेट्स को अपने आपराधिक मामलों की जानकारी सभी माध्यमों से वोटर्स के साथ साझा करनी होगी- मुख्य चुनाव आयुक्त
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस- उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे, 'सुविधा' एप के जरिए ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे- मुख्य चुनाव आयुक्त
दिल्ली- आज 8 जनवरी 2022 को शाम 3:30 बजे केंद्रीय निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
आज इस प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग 5 राज्यों गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों और आचार संहिता की घोषणा कर सकता है।
नीचे देखें । प्रेस नोट
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...